Roman Reigns के भाई ने WWE में Royal Rumble मैच जीतकर दुनिया को चौंकाया, John Cena का सपना किया चकनाचूर

WWE
WWE सुपरस्टार जे उसो का बड़ा कारनामा (Photo: X/ @SKWrestling_)

Jey Uso Wins Men’s Royal Rumble Match: WWE Royal Rumble 2025 का सफल समापन हो गया है। रोमन रेंस के भाई जे उसो (Jey Uso) ने अपने करियर में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मेंस रॉयल रंबल जीतकर बड़ा कारनामा किया है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि जे रंबल मुकाबले में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने सभी चीजों को दरकिनार करते हुए धमाकेदार उपलब्धि पा ली है। WWE ने इस बार उन्हें तगड़ा पुश दिया है। अब वो WrestleMania 41 में चैंपियनशिप मैच लड़ते हुए नज़र आएंगे।

Ad
Ad

मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत रे मिस्टीरियो और पेंटा ने की। दोनों ने पहले सम्मान दिखाया और फिर एक-दूसरे पर अटैक किया। इसके बाद अन्य स्टार्स ने भी मुकाबले में आना शुरू किया। मैच ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। जेकब फाटू ने 12वें नंबर पर एंट्री की। उनके आने के बाद मैच में काफी तगड़ा एक्शन देखने को मिला। रोमन रेंस भी 16वें नंबर पर आए। उन्होंने आते ही अपने स्पीयर से सभी को धराशाई कर दिया।

जे उसो ने 20वें नंबर पर एंट्री की। हमेशा की तरह फैंस का जबरदस्त समर्थन उन्हें मिला। जे ने पूरे मुकाबले में अपना दम दिखाया। उन्होंने धमाकेदार एक्शन से खूब वाहवाही लूटी। बड़े सुपरस्टार्स के एलिमिनेट होने के बाद अंत में रिंग में जे और दिग्गज जॉन सीना बचे थे। दोनों ने एक-दूसरे को बाहर करने का खूब प्रयास किया। जे ने कुछ देर बाद सीना को बाहर कर रंबल मैच अपने नाम कर लिया।

WWE दिग्गज जॉन सीना ने जे उसो को दिया सम्मान

जे उसो की ऐतिहासिक जीत पर फैंस खुशी से उछल पड़े थे। जॉन सीना भी रिंग में आए और उन्होंने जे के प्रति अपना सम्मान दिखाया। सीना ने उसो को गले लगाया और ये बहुत बड़ा मोमेंट सभी के लिए था। इसके बाद जे ने अपने ही अंदाज में खड़े होकर जीत का जश्न मनाया। अब देखना होगा कि वो कौन से चैंपियन को WrestleMania 41 के लिए चुनौती पेश करेंगे। उनकी नज़र जरूर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के ऊपर होगी। आने वाले हफ्तों में इस चीज का पूरी तरह खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पूरा WWE यूनिवर्स जे की जीत को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications