3 बदलाव जो Roman Reigns के SummerSlam 2023 में हारने के बाद WWE में देखने को मिल सकते हैं

रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं
रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं

Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। WWE ने अभी तक शो के लिए कई बड़े मैचों का भी ऐलान कर दिया है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे।

इस मैच पर फैंस की निगाह टिकी हुई है। इस मैच में रोमन रेंस की हार की उम्मीदें बेहद कम हैं क्योंकि Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद भी अगर रोमन रेंस इस मैच को हार जाते हैं, तो आइए जानते हैं कि WWE में कौन से 3 बड़े बदलाव हो सकते हैं।

3- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns ले सकते हैं फेस टर्न

SummerSlam 2020 इवेंट में रोमन रेंस ने वापसी के बाद ही हील टर्न ले लिया था। ऐसे में अगर जे उसो, रोमन रेंस को हरा देते हैं, तो आने वाले समय में रेंस एक बार फिर से अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकते हैं। इस दौरान वो बेबीकेस कैरेक्टर में वापस आ सकते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें, तो WWE इस ब्लडलाइन सागा को भी कुछ ऐसे ही खत्म करना चाहता है, जिससे रोमन रेंस एक बार फिर से बेबीफेस कैरेक्टर में नज़र आ पाएं। अगर रोमन रेंस अपना टाइटल हार जाते हैं, तो उन्हें द ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर को भी छोड़ना होगा। ऐसे में इस टाइटल को ड्रॉप करने के बाद रेंस एक नए कैरेक्टर में दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा फैंस को भी रोमन रेंस का एक अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।

2- जे उसो बन सकते हैं अगले ट्राइबल चीफ

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो का सामना ट्राइबल कॉम्बैट मैच में होगा। इस मैच में सिर्फ रोमन रेंस की चैंपियनशिप ही नहीं बल्कि उनकी ट्राइबल चीफ की पोजीशन भी दांव पर होगी। ऐसे में अगर रोमन रेंस इस मैच को हार जाते हैं, तो उनकी ट्राइबल चीफ की पोजीशन भी चली जाएगी।

इस मैच में जीत हासिल करने के बाद जे उसो अगले ट्राइबल चीफ बन सकते हैं। ये जे उसो के करियर के लिए बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। इसके अलावा वो भी अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकते हैं। इस मैच के बाद द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में भी चेंज हो सकता है।

1- रोमन रेंस को धोखा मिल सकता है और वो कुछ समय के लिए WWE से दूर हो सकते हैं

हाल के समय में सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ही स्टार्स के बीच टेंशन चल रही है। ऐसे में SummerSlam में रोमन रेंस को सोलो सिकोआ धोखा दे सकते हैं। इस धोखे की वजह से ही रोमन रेंस को मैच में हार का सामना करना पड़ सकता है।

इस मुकाबले में हार के बाद रोमन रेंस टाइटल और लीडरशिप दोनों ही खो सकते हैं। रोमन रेंस कुछ समय के लिए WWE से ब्रेक भी ले सकते हैं। इस ब्रेक के बाद वो अपने कैरेक्टर में भी बदलाव कर सकते हैं और नए कैरेक्टर के साथ WWE में फिर से वापसी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications