3 खतरनाक चीजें जो Paul Heyman के साथ Roman Reigns की जगह CM Punk से जुड़ने के बाद हो सकती हैं

Roman Reigns, CM Punk, Paul Heyman, WWE SmackDown,
रोमन रेंस तथा सीएम पंक और पॉल हेमन प्रोमो कट करते हुए (Photos: WWE.com)

Bad Actions Paul Heyman face next: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सीएम पंक को दिए अपने फेवर के चलते रोमन रेंस का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद पंक ने रोमन पर हमला कर दिया था। यह बात रोमन को नापसंद आ सकती है और वह अपना गुस्सा आने वाले समय में पॉल पर निकाल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन खतरनाक परिणाम बताने वाले हैं जो WWE में पॉल हेमन को रोमन रेंस का साथ छोड़कर सीएम पंक से जुड़ने के चलते मिल सकते हैं।

Ad

#3 रोमन रेंस WWE दिग्गज पॉल हेमन की हालत बिगाड़ सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने SmackDown के दौरान सीएम पंक के फेवर को सुनकर उनकी हंसी उड़ाई थी। उन्होंने कहा था कि पॉल हेमन उनसे प्यार करते हैं और वह कभी भी पंक के साथ नहीं जाएंगे। इससे उलट पॉल ने पंक का साथ देने की बात की, और फिर सेकेंड सिटी सेंट ने रोमन को GTS मूव के जरिए चारों खाने चित कर दिया था। रोमन हर उस इंसान से नाराजगी रखते हैं जिसने द ब्लडलाइन को छोड़ा है। ऐसे में वह पॉल के धोखे के चलते उन्हें उसी तरह से टेबल पर पटक सकते हैं, जैसे 28 जून 2024 को हुए SmackDown एपिसोड में सोलो सिकोआ और उनके ग्रुप ने हेमन के साथ किया था।

#2 द रॉक करेंगे पॉल हेमन की WWE से छुट्टी?

youtube-cover
Ad

Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच जीता था। उस समय द रॉक ने ही रोमन के गले में उला फाला पहनाई थी और उन्हें गले लगाया था। इसी एपिसोड में द रॉक ने रोमन के प्रति प्यार और सम्मान जताया था। अब चूंकि रोमन और द ग्रेट वन एक ही खानदान से आते हैं, तो पॉल हेमन का धोखा दिया जाना उन्हें अखर सकता है। ऐसे में वह अपने TKO बोर्ड मेंबर होने की ताकत का इस्तेमाल करके पॉल हेमन को नौकरी से बाहर निकाल सकते हैं। यह इस पूरी स्टोरी को और मजेदार बना देगा।

#1 रोमन रेंस WWE में एक नए द वाइजमैन की तलाश कर सकते हैं

रोमन रेंस जब SmackDown के बाद बैकस्टेज जा रहे थे तो पॉल हेमन उनसे बहुत दूर चल रहे थे। वहीं वह दोनों बेहद चुप थे। यह इशारा है कि चीजें ठीक नहीं हैं और रोमन अब शायद पॉल को हटाना चाहते हैं। रोमन जानते हैं कि उनकी द ब्लडलाइन वाली स्टोरी और उनका असली ट्राइबल चीफ वाला काम सिर्फ पॉल के चलते ही इतना प्रसिद्ध हुआ है। अब अगर उन्हें पॉल को हटाना पड़ेगा, तो उनकी जगह अरमांडो एल एस्ट्राडा ले सकते हैं। उन्होंने उमागा को मैनेज किया है और वह इस समय कंपनी के साथ लैजेंड कॉन्ट्रैक्ट के साथ काम कर रहे हैं। वैसे रिकिशी भी अच्छा ऑप्शन हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications