WWE रिंग में Paul Heyman के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, Roman Reigns की वजह से मिली बड़ी सजा! बेइज्जती के साथ The Bloodline से हुए बाहर

WWE
WWE SmackDown में पॉल हेमन का हाल हुआ बेहाल (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Destroyed By The Bloodline: WWE SmackDown का अंत इस हफ्ते जबरदस्त अंदाज में हुआ। फैंस को नई चीज देखने को मिली। पॉल हेमन (Paul Heyman) के ऊपर तगड़ा अटैक इस बार हो गया। ये अटैक किसी और ने नहीं बल्कि सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया।

WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस रिंग में नज़र नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ द ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। ब्लडलाइन को टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू ने भी ज्वाइन कर लिया है। हालांकि, अभी तक पॉल और सिकोआ की बिल्कुल नहीं बनी थी। इसका अंजाम इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पता चल गया।

SmackDown के मेन इवेंट में ब्लडलाइन एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी का आयोजन हुआ। पॉल हेमन कुछ बोलने वाले थे लेकिन सिकोआ ने उनसे माइक ले लिया। सिकोआ रेंस की तरह ही एक्ट कर रहे थे। सोलो ने इसके बाद जेकब फाटू को रिंग में बुलाकर उनका स्वागत किया।

सोलो ने इसके बाद कहा कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन, मुझे एक्नॉलेज कीजिए। इसके बाद उन्हें टामा टोंगा, टांगा लोआ और जैकब फाटू ने एक्नॉलेज किया। सिकोआ ने पॉल हेमन से कहा कि वो भी उन्हें एक्नॉलेज करें और उनके पास एक ही मौका है।

सिकोआ ने ट्राइबल चीफ की माला हेमन को दी और पहनाने को कहा। हेमन इस दौरान काफी घबराए हुए थे। हेमन ने इसके बाद कहा कि वो सोलो से प्यार करते हैं लेकिन मेरे ट्राइबल चीफ नहीं हैं। यहां से मामला बिगड़ गया। सिकोआ ने गुस्से में आकर हेमन को समोअन स्पाइक लगा दिया।

यहां तक तो ठीक लेकिन इसके बाद सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर हद पार कर दी। रिंग में टॉप रोप से फाटू ने पॉल के ऊपर जबरदस्त स्प्लैश लगाया। अंत में फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ ने मिलकर पॉल को अनाउंसर्स टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब देकर उनकी हालत खराब कर दी। इसके बाद जैकब ने सोलो को ट्राइबल चीफ का हार पहनाया।

WWE में द ब्लडलाइन की कहानी में आया नया ट्विस्ट

द ब्लडलाइन की स्टोरी ने अब नया मोड़ ले लिया है। हेमन को आखिरकार सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन से बाहर कर दिया है। ऐसा लगा था कि हेमन को बचाने रोमन रेंस आएंगे लेकिन ये नहीं हुआ। एक तरह से देखा जाए तो रेंस की वजह से ही उन्हें बड़ी सजा मिली है। अगर वो सिकोआ को एक्नॉलेज कर लेते तो शायद उनके ऊपर हमला नहीं होता।

Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट के ऊपर अब सभी की नजरें रहेंगी। वहां पर द ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ होगा। इस मैच में कुछ भी हो सकता है। साथ ही साथ ये भी देखना होगा कि पॉल हेमन का अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications