3 मौजूदा WWE Superstars जो Roman Reigns और John Cena दोनों को हरा चुके हैं

WWE में जॉन सीना और रोमन रेंस को काफी कम सुपरस्टार्स हरा पाए हैं
WWE में जॉन सीना और रोमन रेंस को काफी कम सुपरस्टार्स हरा पाए हैं

Roman Reigns & John Cena: WWE में जॉन सीना (John Cena) और रोमन रेंस (Roman Reigns) ने काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। दोनों को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। उन्होंने सिंगल्स स्टार के रूप में काफी ज्यादा नाम कमाया है। सालों तक सीना WWE के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार थे लेकिन फिर उनकी जगह रोमन रेंस ने ली।

Ad

रोमन रेंस इसके बाद से कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। जॉन सीना अब WWE में लगातार नजर नहीं आते हैं क्योंकि वो अभी अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दे रहे हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस सालों से WWE में फुल-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। रोमन रेंस और जॉन सीना काफी बड़े दुश्मन रहे हैं। उनके बीच SummerSlam 2021 में मैच भी देखने को मिला था।

कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनकी रोमन रेंस और जॉन सीना दोनों से दुश्मनी हो चुकी है। हालांकि, काफी कम सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने इन दोनों स्टार्स को पराजित किया हो। इस आर्टिकल में हम 3 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने रोमन रेंस और जॉन सीना दोनों को हराया है।

3- WWE सुपरस्टार Kevin Owens को Roman Reigns और John Cena दोनों पर जीत मिली है

youtube-cover
Ad

केविन ओवेंस ने जॉन सीना और रोमन रेंस दोनों के साथ कई मैच लड़े हैं। इस सुपरस्टार को दोनों दिग्गजों पर जीत भी मिली हुई है। केविन ओवेंस ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद आते ही जॉन सीना के साथ दुश्मनी शुरू की थी। दोनों के बीच Elimination Chamber 2015 में मैच हुआ था। इस मैच में सीना को ओवेंस द्वारा हार मिली थी। ओवेंस की यह जीत सही मायने में काफी ज्यादा शॉकिंग साबित हुई थी।

केविन ओवेंस ने रोमन रेंस के खिलाफ कई मैच लड़े हैं। ज्यादातर मौकों पर रेंस का पलड़ा भारी रहा है, हालांकि दो ऐसे मौके आए हैं, जब ओवेंस को रेंस पर पिनफॉल की मदद से जीत मिली है। उनके बीच Royal Rumble 2017 में यूनिवर्सल टाइटल मैच हुआ था। इस मैच में ओवेंस ने जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंकाया था। इसके अलावा सितंबर 2016 में Raw के एपिसोड में ओवेंस को रेंस पर पिनफॉल से जीत मिली थी।

2- मौजूदा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस ने कई मौकों पर जॉन सीना को हराया है। दिसंबर 2014 में Raw के एपिसोड में रॉलिंस को सीना पर स्टील केज मैच में जीत मिली थी। इसके अलावा जनवरी 2015 में Raw में एक बार फिर सैथ का पलड़ा भारी रहा था। SummerSlam 2015 में रॉलिंस की सीना पर सबसे यादगार जीत आई, जब वो डबल चैंपियन बने थे।

कुछ मौकों पर सीना को भी रॉलिंस के खिलाफ हार मिली है। आपको बता दें कि सैथ ने कुछ मौकों पर रेंस को भी हराया हुआ है। सैथ ने Raw के कुछ एपिसोड्स में रेंस को पिनफॉल की मदद से हराया है। सैथ की रेंस पर सबसे यादगार जीत Money in the Bank में आई थी, जब वो WWE चैंपियन बनने में सफल रहे थे।

1- पूर्व WWE चैंपियन द मिज़

youtube-cover
Ad

द मिज़ ने रोमन रेंस और जॉन सीना दोनों के खिलाफ कई यादगार मैच दिए हैं। जॉन सीना ने ज्यादातर मौकों पर मिज़ को हराया हुआ है, हालांकि कुछ मौकों पर मिज़ का पलड़ा भारी रहा है। अक्टूबर 2010 को Raw के एपिसोड में मिज़ को सीना पर पिनफॉल से जीत मिली थी। इसके अलावा मिज़ ने WrestleMania 28 में जॉन सीना को हराकर अपनी WWE चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

द मिज़ ने रोमन रेंस के खिलाफ ढेरों यादगार मैच दिए हैं। मिज़ को अपने करियर में सिर्फ दो बार रेंस पर पिनफॉल से जीत मिली है। 22 जनवरी 2018 को Raw के एपिसोड में मिज़ ने रेंस को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। अगले ही एपिसोड में एक बार फिर मिज़ को रेंस के खिलाफ जीत मिली थी।

(नोट: ब्रॉक लैसनर ने जॉन सीना और रोमन रेंस दोनों को हराया हुआ है लेकिन उनका नाम इस लिस्ट में नहीं है। लैसनर SummerSlam 2023 के बाद से इनेक्टिव हैं। गंभीर आरोप लगने के बाद उनकी वापसी की संभावना और कम हो गई है।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications