WWE: WWE में सुपरस्टार्स एक किरदार निभाते हैं और इससे वो खुद को अन्य रेसलर्स की तुलना में अलग बनाते हैं। हालांकि, रेसलर्स टीवी स्क्रीन के मुकाबले असल जीवन में अलग रहते हैं। साथ ही ज्यादातर अपने निजी जीवन को ऑन-स्क्रीन स्टोरीलाइंस से पूरी तरह दूर रखना पसंद करते हैं। दूसरी ओर कुछ रेसलर्स अपनी असल जीवन की पार्टनर के साथ टीवी पर नज़र आते हैं। कई बार रेसलर्स के निजी जीवन में समस्या आती है और उन्हें तलाक लेना पड़ता है। कई सारे ऐसे मौजूदा रेसलर्स हैं, जिनका डिवोर्स देखने को मिल गया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनका तलाक हो चुका है। 3- WWE सुपरस्टार Matt Riddle View this post on Instagram Instagram Postमैट रिडल मौजूदा समय के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं। हालांकि, वो अपने निजी जीवन को WWE से पूरी तरह अलग रखते हैं। रिडल ने 2011 में लिसा रैनी से शादी की थी और वो सालों तक साथ रहे। दोनों के तीन बच्चे हैं। मार्च में कुछ निजी कारणों के चलते दोनों का तलाक हो गया। मैट रिडल ने इसके थोड़े समय बाद मिशा मोंटाना को डेट करना शुरू किया। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। साथ ही मैट और मिशा अपने रिलेशनशिप के दौरान जल्द ही पहले बच्चे का स्वागत करने हैं। मैट रिडल का यह चौथा बच्चा होगा। रिडल का करियर काफी ज्यादा विवादित रहा है और उम्मीद है कि आने वाले समय में वो इन सब चीज़ों से उभरकर WWE के टॉप स्टार्स में अपना नाम दर्ज कराएंगे। 2- ब्रे वायट View this post on Instagram Instagram Postब्रे वायट के निजी जीवन के बारे में कम फैंस जानते हैं क्योंकि वो सभी चीज़ों को एकदम प्राइवेट रखते हैं। वायट का ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर हमेशा से डार्क और डरावना रहा है। साथ ही वायट सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं। आपको बता दें कि ब्रे वायट का भी तलाक हो चुका है। दरअसल, उन्होंने 2012 में समांथा के साथ शादी की थी। दोनों का रिलेशनशिप 5 साल तक चला और 2017 में उनका डिवोर्स हो गया। बाद में वायट ने पूर्व WWE रिंग अनाउंसर जोजो ऑफरमैन को डेट करना शुरू किया। वो इसके बाद से अभी तक रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने 2022 में सगाई की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। ब्रे वायट इस समय ब्रेक पर हैं और फैंस को उम्मीद है कि थोड़े समय में वो दोबारा टीवी स्क्रीन पर आकर फैंस का मनोरंजन करेंगे। 1- ड्रू मैकइंटायर View this post on Instagram Instagram Postमैट रिडल और ब्रे वायट की तरह ही ड्रू मैकइंटायर भी अपने रिलेशनशिप को टीवी स्क्रीन से दूर रखते हैं। मैकइंटायर ने 2009 में टैरिन टेरेल नाम की प्रोफेशनल रेसलर को डेट करना शुरू किया था और उन्होंने मई 2010 में शादी कर ली थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। उनका अगले ही साल मई 2011 में तलाक हो गया। मैकइंटायर ने 2013 में Kaitlyn Frohnapfel को डेट करना शुरू किया। दोनों ने तीन साल साथ रहने के बाद 2016 में शादी कर ली। मैकइंटायर के WWE करियर की बात करें, तो 2017 में कंपनी में वापसी करने के बाद से उनका कद बढ़ गया है। उन्हें WWE के टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता है।