3 मौजूदा WWE Superstars जो 4 या उससे ज्यादा बच्चों के पिता हैं

कई WWE स्टार तीन से ज्यादा बच्चों के पिता हैं
कई WWE स्टार तीन से ज्यादा बच्चों के पिता हैं

WWE: WWE स्टार्स अपने इन-रिंग कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं लेकिन कई बार फैंस भूल जाते हैं कि ये सुपरस्टार्स फिक्शनल कैरेक्टर ही प्ले कर रहे होते हैं। लोगों की तरह WWE स्टार्स की भी एक पर्सनल लाइफ होती है। कुछ स्टार्स की पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा पब्लिक होती है।

इसके बाद भी WWE फैंस कुछ बातों से अनजान रहते हैं। सोशल मीडिया के समय में कई स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि, कई स्टार्स का परिवार भी बहुत बड़ा है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में उन 3 स्टार्स के बारे में, जो 4 या उससे ज्यादा बच्चों के पिता है।

3- WWE सुपरस्टार Brock Lesnar चार बच्चों के पिता हैं

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने प्रो-रेसलिंग की दुनिया में हर बड़े मुकाम को हासिल किया है। वो रिंग में बहुत ज्यादा खतरनाक नज़र आते हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ में इससे बिल्कुल ही अलग हैं। WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर चार बच्चों के पिता हैं।

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर और सेबल की शादी को करीब 17 साल हो गए हैं। इन दोनों स्टार्स के दो बेटे हैं, जिनके नाम ड्यूक और टर्क हैं। इसके अलावा पहले की रिलेशनशिप में उन्हें दो बेटियां भी हैं। बता दें कि हाल ही में ब्रॉक लैसनर, कोडी रोड्स के खिलाफ नज़र आए थे और इस मुकाबले में उन्हें जीत मिली थी।

2- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस 5 बच्चों के पिता हैं

रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार हैं। वो 1000 से ज्यादा दिनों से यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस भले ही रिंग में खतरनाक नज़र आते हैं लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी में पूरी तरह से अलग हैं। उन्होंने 2014 में अपनी गर्लफ्रेंड गैलिना बेकर से शादी की थी।

दोनों इस समय 5 बच्चों के माता-पिता है। उनकी पहली बेटी का नाम जोएला अनोआ'ई हैं। इसके अलावा वो दो बार ट्विन्स बच्चों के माता-पिता बने हैं। बता दें कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को हाल में ही सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

1- ब्रे वायट के चार बच्चे हैं

पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट इस समय क्रिएटिव जीनियस के रूप में जाने जाते हैं। उनके कैरेक्टर वर्क को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में ब्रे वायट चार बच्चों के पिता हैं। वो जोजो ऑफरमैन के साथ सगाई कर चुके हैं। जोजो एक समय WWE में रिंग एनाउंसर के रूप में काम करती थीं।

जोजो ऑफरमैन से मिलने से पहले उनकी शादी हो चुकी थी। उनकी पत्नी का नाम सामांथा था और सामांथा से उन्हें दो बच्चे थे। दोनों 2017 में अलग-अलग हो गए थे। 2019 में जोजो और ब्रे ने साथ में अपने पहले बेबी का वेलकम किया था। इसके बाद 2020 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने थे। ब्रे वायट काफी समय से लाइव टीवी से दूर हैं और फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links