Vince McMahon: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने हाल ही में WWE से रिटायरमेंट ले लिया है। उनके रिटायरमेंट लेने के बाद से WWE बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पूर्व CEO विंस मैकमैहन सालों से WWE चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग को पूरी तरह से बदल दिया और आज WWE प्रो-रेसलिंग की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।विंस मैकमैहन के नेचर की वजह से कई स्टार्स उन्हें पसंद करते थे और कई स्टार्स उन्हें नापसंद करते थे। इसके बाद भी कई स्टार्स विंस मैकमैहन के अच्छे दोस्त हैं। इसलिए आइए जानते हैं 3 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में जो विंस मैकमैहन के अच्छे दोस्त बन गए हैं।3- WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरीऑस्टिन थ्योरी को WWE फ्यूचर के स्टार के रूप में देख रहा है। फैंस उनकी तुलना जॉन सीना जैसे दिग्गज स्टार से कर रहे हैं। अपने छोटे से ही करियर में वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा वो अभी Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट होल्डर हैं। विंस मैकमैहन, ऑस्टिन थ्योरी को काफी ज्यादा पसंद करते थे।ऑस्टिन थ्योरी को ऑन-स्क्रीन भी विंस के साथ काम करने का मौका मिला है। इस दौरान दोनों के बीच काफी ज्यादा अच्छी दोस्त हो गई थी। TalkSport को दिए इंटरव्यू में उन्होंने विंस मैकमैहन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें मैकमैहन के साथ काम करके बहुत मजा आया था। वो नए-नए आईडिया लेकर आते थे, जिससे उन्हें काफी ज्यादा मदद मिलती थी।2- ब्रॉक लैसनरWrestling News@WrestlingNewsCoTriple H confirms Brock Lesnar was upset when he heard about Vince McMahon stepping down from WWE wrestlingnews.co/wwe-news/tripl… #WWE48143Triple H confirms Brock Lesnar was upset when he heard about Vince McMahon stepping down from WWE wrestlingnews.co/wwe-news/tripl… #WWE https://t.co/IbA3dwYw7Zब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन के बीच हमेशा ही लव और हेट रिलेशनशिप रहा है। इसके बाद भी ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे से एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं। विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट की खबर सुनने के बाद ब्रॉक लैसनर काफी ज्यादा नाराज हो गए थे और शो छोड़कर चले गए थे। हालांकि, बाद में वो शो में नजर आ गए थे।ब्रॉक लैसनर ने Pat McAfee Show में विंस मैकमैहन के साथ अपने रिलेशन को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो विंस की काफी ज्यादा इज्जत करते हैं और वो विंस को एक फादर फिगर के रूप में देखते हैं। विंस मैकमैहन ने उन्हें काफी चीज़ों में मदद की है।1- पैट मैकेफीNFL on CBS 🏈@NFLonCBSPat McAfee on Sunday night:- defeats Austin Theory- loses to Vince McMahon- receives a Stone Cold Stunner- chugs beer while half unconscious following Stunner64492Pat McAfee on Sunday night:- defeats Austin Theory- loses to Vince McMahon- receives a Stone Cold Stunner- chugs beer while half unconscious following Stunner https://t.co/aOIWN7PU94पैट मैकेफी काफी फेमस कमेंटेटर और रेसलर हैं। फैंस उन्हें कमेंटेटर के रूप में ज्यादा पसंद करते हैं। पैट मैकेफी, विंस मैकमैहन के काफी अच्छे दोस्त हैं। मैकमैहन, पैट मैकेफी के शो में भी नजर आ चुके हैं, जहां पर उन्होंने कमेंटेटर को एक मैच के लिए ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।24 अगस्त को मैकमैहन ने अपना 77वां जन्मदिन मनाया था। उनके इस जन्मदिन पर एक प्राइवेट पार्टी हुई थी। इस प्राइवेट पार्टी में केवल करीबी और परिवार के लोग ही आए थे। इस पार्टी में पैट मैकेफी भी थे। इसके अलावा मैकेफी, विंस के साथ UFC के शो में भी देखे गए थे। ऐसे में साफ है कि वो भी मैकमैहन के काफी ज्यादा करीब हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।