WWE: WWE में हर सुपरस्टार अपने कैरेक्टर को बढ़िया तरह से निभाने की कोशिश करता है। इसी बीच कुछ रेसलर्स फैंस के दिल में जगह बनाने में सफल होते हैं और कुछ को काफी खराब प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। रेसलर्स को अमूमन अपने कैरेक्टर वर्क के कारण बू मिलती है, दूसरी ओर कुछ स्टार्स अन्य कारणों की वजह से फैंस द्वारा हेट मिलने का कारण बनते हैं।WWE में इस समय कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्हें फैंस द्वारा जबरदस्त बू मिलती है। इसमें से कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें बहुत कम पसंद किया जाता है। इस आर्टिकल में हम 3 मौजूदा स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें फैंस द्वारा काफी ज्यादा नफरत का सामना करना पड़ता है।3- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल ने WWE में आने के बाद काफी ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वो एक प्रोफेशनल रेसलर नहीं होने के बावजूद काफी जल्दी खुद को टॉप WWE स्टार बनाने में सफल हो गए। इन सभी चीज़ों के बावजूद लोगन पॉल को फैंस द्वारा काफी ज्यादा हेट का सामना करना पड़ता है। इसका बड़ा कारण उनका WWE रन नहीं बल्कि सोशल मीडिया से जुड़े विवाद हैं। लोगन पॉल WWE में आने से पहले यूट्यूब और सोशल मीडिया से जुड़ी ढेरों कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रहे हैं।इसी वजह से लोगन पॉल सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले सोशल मीडिया स्टार हैं। इस चीज़ का प्रभाव उनके WWE रन पर भी पड़ा है। उन्होंने एक समय पर WWE में बेबीफेस के तौर पर भी काम किया था लेकिन उन्हें इसके बावजूद बू मिली। इसी वजह से उनका हील के तौर पर काम करना सही फैसला रहा। अब उन्हें फैंस द्वारा जब भी नफरत का सामना करना पड़ता है, तो यह चीज़ उनके कैरेक्टर पर सूट करती है।2- पूर्व WWE Raw विमेंस चैंपियन नाया जैक्स View this post on Instagram Instagram Postनाया जैक्स WWE की सबसे डॉमिनेंट विमेंस स्टार्स में से एक हैं। वो हमेशा ही अपनी ताकत का उपयोग करके दुश्मनों की हालत खराब करने में सफल हुई हैं। नाया ने कई सारे टॉप बेबीफेस स्टार्स की हालत खराब की है और उन्हें बुरी तरह चोटिल किया है। कई बार इसी वजह से जैक्स की रेसलिंग स्किल्स पर सवाल खड़े हुए हैं। जैक्स को फैंस ने उस समय सबसे ज्यादा नफरत करना शुरू किया, जब उन्होंने बैकी लिंच की नाक तोड़ दी थी।इसी कारण से फैंस को कभी भी बैकी लिंच और रोंडा राउजी का ड्रीम मैच देखने को नहीं मिल पाया। जैक्स को इसके बाद कभी भी फैंस का सपोर्ट नहीं मिला और उन्हें लगातार बू का सामना पड़ता है। नाया ने समय के साथ अपनी रेसलिंग स्किल्स को बेहतर कर लिया है लेकिन अभी भी फैंस की उन्हें लेकर नफरत नहीं कम हुई है।1- WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो View this post on Instagram Instagram Postडॉमिनिक मिस्टीरियो मौजूदा समय में फैंस द्वारा सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले सुपरस्टार हैं। हील टर्न के बाद से ही मिस्टीरियो का कैरेक्टर वर्क देखने लायक रहा। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपने पिता को धोखा दिया था और इसके बाद से वो सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले स्टार बन गए। रे मिस्टीरियो को फैंस बहुत पसंद करते हैं और कोई भी उनके खिलाफ जाता है, तो उन्हें खराब रिएक्शन मिलता है।रे मिस्टीरियो को अपने बेटे द्वारा धोखा मिलना और खराब चीज़ रही। इसी वजह से डॉमिनिक को लगातार बू का सामना करना पड़ता है। वो अभी भी अपने पिता की बेइज्जती करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। मिस्टीरियो जब भी प्रोमो कट करने आते हैं, तो फैंस उन्हें बोलने का भी मौका नहीं देते हैं, यह चीज़ उन्हें काफी बड़ा हील बना देती है। मिस्टीरियो का यह हील रन उनके कैरेक्टर और माइक वर्क को ज्यादा बेहतर करने में सफल हुआ है।