3 मौजूदा WWE Superstars जिन्होंने सबसे ज्यादा बार किया है WrestleMania को मेन इवेंट 

WWE के WrestleMania प्रीमियम लाइव इवेंट को मेन इवेंट करना बड़ी बात है (Photos: WWE.com)
ट्राइबल चीफ का है WrestleMania के मेन इवेंट में दबदबा (Photos: WWE.com)

Most WWE WrestleMania Main Event: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के लिए कई मैच अबतक ऑफिशियल हो चुके हैं। कोडी रोड्स, गुंथर, टिफनी स्ट्रैटन और इयो स्काई जैसे चैंपियंस साल के सबसे बड़े इवेंट में अपने टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं। इनमें से महज एक रेसलर ऐसा है जो मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बार शो ऑफ द शोज़ को मेन इवेंट कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो सबसे ज्यादा बार WWE में WrestleMania के मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं।

Ad

#3 अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने तीन बार WrestleMania को मेन इवेंट किया है

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स का 2022 में कंपनी में वापस आना शानदार रहा है। वह तबसे लेकर अबतक साल के सबसे बड़े शो को तीन बार मेन इवेंट कर चुके हैं। उन्होंने WrestleMania 39 में रोमन रेंस से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने का असफल प्रयास किया था। वहीं पिछले साल नाईट 1 के मेन इवेंट में उन्हें और सैथ रॉलिंस को द रॉक और रोमन रेंस के खिलाफ शिकस्त मिली थी। नाईट 2 के मेन इवेंट में रोड्स ने रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

#2 जॉन सीना ने अपने WWE करियर में पांच बार WrestleMania मेन इवेंट किया है

youtube-cover
Ad

इस साल का Elimination Chamber मैच जीतने वाले जॉन सीना ने अबतक पांच बार WrestleMania को मेन इवेंट किया है। उन्होंने 2006, 2007, 2011, 2012 और 2013 में साल के सबसे बड़े इवेंट को मेन इवेंट किया था। सीना ने WrestleMania 22, 23 और 29 में जीत दर्ज की, तो WrestleMania 27 और 28 में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अब देखना होगा कि क्या इस साल इतिहास खुद को दोहराएगा या नहीं।

#1 रोमन रेंस ने सबसे ज्यादा 9 बार WWE WrestleMania को मेन इवेंट किया है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने WWE में अबतक नौ बार मेनिया को मेन इवेंट किया है। WrestleMania 31, 32, 33, 34, 37, 38, 39 और 41 की नाईट 1 एवं 2 को वो हेडलाइन कर चुके हैं। 2015 में उनके और ब्रॉक लैसनर के मैच में सैथ रॉलिंस ने Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन करके टाइटल जीत लिया था। इसके अगले साल वह मेन इवेंट में ट्रिपल एच से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे थे। 2017 में द अंडरटेकर को रोमन रेंस ने मात दी थी। 2018 में ब्रॉक लैसनर ने रोमन के खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी।

इसके बाद 2021 में उन्होंने डेनियल ब्रायन और ऐज को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी। 2022 में रोमन ने WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को विनर टेक ऑल मैच में हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने का खिताब पाया था। WrestleMania 39 में वह कोडी रोड्स के खिलाफ इसको रिटेन करने में कामयाब रहे, जबकि 2024 में वह और द रॉक नाईट 1 के दौरान टैग टीम मैच में रोड्स और सैथ रॉलिंस के खिलाफ विजयी रहे। नाईट 2 में रोड्स ने रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications