3 मौजूदा WWE Superstars जिन्होंने लगातार दो या उससे ज्यादा साल तक WrestleMania मेन इवेंट करने का ऐतिहासिक कारनामा किया है

Ujjaval
WWE WrestleMania को मेन इवेंट करना बड़ी चीज़ है
WWE WrestleMania को मेन इवेंट करना बड़ी चीज़ है

WrestleMania: रेसलमेनिया (WrestleMania) सिर्फ WWE ही नहीं बल्कि पूरे रेसलिंग जगत का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। इस इवेंट के लिए हर साल फैंस इंतजार करते हैं। यहां कई बड़े मैचों का आयोजन किया जाता है। इस शो को मेन इवेंट करना हर एक सुपरस्टार का सपना होता है।

Ad

इन सभी चीज़ों के बावजूद कुछ चुनिंदा रेसलर्स ही यह स्पॉट हासिल कर पाए हैं। इसी बीच लगातार WrestleMania मेन इवेंट करना भी बहुत बड़ा कारनामा होता है। मौजूदा रोस्टर के कुछ स्टार्स ऐसा करने में सफल हुए हैं। इस आर्टिकल में हम 3 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो लगातार दो या उससे ज्यादा साल तक WrestleMania को मेन इवेंट करने का ऐतिहासिक कारनामा कर चुके हैं।

3- WWE WrestleMania को Kevin Owens ने लगातार दो बार मेन इवेंट किया है

youtube-cover
Ad

केविन ओवेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। वो पिछले दो सालों से WrestleMania के मेन इवेंट में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने WrestleMania 39 की नाईट 1 के मेन इवेंट में अपने टॉक शो को होस्ट किया था। इसमें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन आए और फिर उनका केविन के साथ मैच हुआ।

इस मेन इवेंट मैच में केविन को हार मिली। अगले ही साल WrestleMania 39 की नाईट 1 केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने द उसोज़ को हराया और टैग टीम चैंपियनशिप जीती। केविन और उनके साथी ने ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया। केविन लगातार दो बार ग्रेंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल का अंत करने वाले चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं।

2- WWE दिग्गज द रॉक

youtube-cover
Ad

द रॉक भले ही फुल-टाइमर के तौर पर काम नहीं कर रहे हैं लेकिन वो मौजूदा WWE रोस्टर का अहम हिस्सा बन गए हैं। द रॉक ने कई बार लगातार WrestleMania मेन इवेंट करने का कारनामा किया है। ग्रेट वन ने WrestleMania 15 में स्टीव ऑस्टिन का सामना किया था। इसमें उन्हें हार मिली थी। इसके बाद वो अगले ही साल WrestleMania 16 में मेन इवेंट करते हुए फैटल 4 वे मैच का हिस्सा बने थे।

द रॉक ने लगातार तीसरी बार WrestleMania 17 को मेन इवेंट किया। भले ही रॉक को तीनों ही मौकों पर हार मिली लेकिन वो मुख्य स्पॉट हासिल करने में सफल रहे। सालों बाद द रॉक ने WrestleMania 28 और 29 दोनों को मेन इवेंट करते हुए यहां जॉन सीना का सामना किया। द रॉक दो अलग-अलग दशकों में लगातार ग्रेंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल को मेन इवेंट कर चुके हैं।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस के पास लगातार मेन इवेंट करने का रिकॉर्ड है। वो WrestleMania 31 के दौरान पहली बार मेन इवेंट मैच का हिस्सा बने थे। इसके बाद उन्होंने WrestleMania 32, 33 और 34 को भी मेन इवेंट किया। वो लगातार 4 बार साल के सबसे बड़े शो का अंत करने में सफल रहे। रोमन रेंस ने इसके बाद सीधा WrestleMania 37 की नाईट 2 को मेन इवेंट किया।

उन्होंने यहां ट्रिपल थ्रेट मैच में जीत दर्ज करके यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया। WrestleMania 38 की नाईट 2 में रोमन, ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने। WrestleMania 39 की नाईट 2 के मेन इवेंट में उन्हें कोडी रोड्स पर जीत मिली। रोमन अभी लगातार तीन साल तक WrestleMania को मेन इवेंट करने में सफल हुए हैं। अभी उनकी यह स्ट्रीक जारी रह सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications