Facts You Didn't Know About Penta: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पूर्व AEW स्टार पेंटा (Penta) का डेब्यू देखने को मिला। उन्होंने चैड गेबल का सामना कर उन्हें मात दी। बड़ी बात ये है कि उन्हें फैंस ने शानदार अंदाज में चीयर किया। वैसे उनके डेब्यू को लेकर बहुत पहले से कयास लगाए जा रहे थे। पेंटा रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम बना चुके हैं। अब वो WWE के साथ आगे बढ़कर बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम पेंटा से जुड़ी 3 ऐसी बातों के बारे में जानेंगे, जिनके बारे में फैंस को शायद पता नहीं होगा।#3 AEW में अपने भाई के साथ काम कर चुके हैं WWE सुपरस्टार पेंटा View this post on Instagram Instagram Postपेंटा का जन्म 5 फरवरी, 1985 को जालापा, वेराक्रूज, मेक्सिको में हुआ था। इससे पहले कभी उन्हें WWE में नहीं देखा गया था। हालांकि, वो बहुत लोकप्रिय सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कई कंपनियों में कई रिंग नामों के तहत रेसलिंग की है। आखिरी बार वो AEW में नज़र आए थे।AEW में पेंटा ने अपने भाई रे फेनिक्स के साथ मिलकर लूचा ब्रदर्स टैग टीम में काम किया। साल 2019 में दोनों ने वहां पर डेब्यू किया था। शुरुआत में यंग बक्स के खिलाफ इन्हें हार मिली थी लेकिन बाद में मामला थोड़ा ठीक हो गया था। साल 2021 में दोनों ने AEW वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी।#2 WWE हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो के साथ हो चुका है मुकाबलापेंटा को AEW में ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन लूचा लिब्रे टीवी सीरीज के हिस्से के रूप में मिली प्रसिद्धि के कारण वो प्रमोशन में आ गए। साल 2004 में उन्होंने रेसलिंग की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे साल 2010 में वो अपनी मेहनत के बल पर लूचा लिब्रे AAA तक पहुंच गए थे।इस प्रमोशन में उन्होंने रे मिस्टीरियो और रिकोशे जैसे बड़े स्टार्स के साथ मैच लड़ा। यहां तक कि उन्होंने इयो स्काई और चेल्सी ग्रीन के साथ इंटरजेंडर मैचों में भी रेसलिंग की। मिस्टीरियो के साथ काम करके उन्हें बहुत फायदा मिला था। हॉल ऑफ फेमर उनकी कई बार तारीफ कर चुके हैं।#1 WWE स्टार पेंटा ने IMPACT Wrestling में दिखाया था अपना दम View this post on Instagram Instagram Postकड़ी मशक्कत के बाद साल 2018 में पेंटा ने IMPACT Wrestling में कदम रखा था। ये साल उनके करियर के लिए जबरदस्त रहा क्योंकि उन्होंने पांच टाइटल अपने नाम किए। मैक्सिकन सुपरस्टार लगभग 162 मुकाबलों लड़ चुके हैं। वो AAA, MLW, DEFY, Warrior Wrestling, The Crash और CMLL प्रमोशन में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।साल 2018 में पेंटा और उनके भाई रेसलिंग में काफी फेमस हो चुके थे। इस वजह से ही उन्होंने 2019 में AEW के साथ डील साइन की। पांच साल वहां काम करने के बाद अब पेंटा WWE का हिस्सा बन गए हैं।