3 फेमस WWE कपल्स जिन्हें फैंस काफी पसंद करते थे लेकिन अब वो साथ नहीं हैं

Ujjaval
कुछ WWE कपल्स का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया
कुछ WWE कपल्स का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया

Fan Favorite WWE Couple Now Not Together: WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। अमूमन सुपरस्टार्स साल में ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। WWE साप्ताहिक शोज़ के साथ ही लाइव इवेंट्स का आयोजन करता है। ऐसे में सुपरस्टार्स की आपस में दोस्ती हो जाती है और कुछ इसी बीच रिलेशनशिप में भी आ जाते हैं।

Ad

WWE में कई सारे फेमस कपल देखने को मिले हैं, जिन्होंने ऑन-स्क्रीन बवाल मचाया और वो आज भी साथ हैं। इसी बीच कुछ स्टार्स के ब्रेकअप भी देखने को मिले हैं। इस आर्टिकल में हम 3 फेमस WWE कपल्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते थे लेकिन अब वो साथ नहीं हैं।

3- WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस और AEW सुपरस्टार बडी मर्फी रिलेशनशिप में थे

Ad

एलेक्सा ब्लिस काफी समय से एक्शन से दूर हैं लेकिन WWE में रहते हुए उन्होंने बड़ा नाम कमाया है। वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी रही हैं। उनकी अप्रैल 2022 में एक म्यूजिशियन रायन काब्रेरा से शादी हुई थी और नवंबर 2023 में वो मां बन गई थीं। इसके पहले वो अपने साथी WWE स्टार बडी मर्फी के साथ रिलेशनशिप में थीं।

मर्फी अभी AEW में बडी मैथ्यूज नाम से काम करते हैं। एलेक्सा और बडी ने NXT में साथ काम करना शुरू किया था और वो एक ही टीम का हिस्सा थे। इसी बीच वो रिलेशनशिप में आ गए और काफी समय तक साथ रहे। उन्होंने सगाई भी कर ली थी लेकिन फिर 2018 में उन्होंने आखिर अलग होने का फैसला कर लिया। एलेक्सा की तरह ही मर्फी भी अपने करियर में आगे बढ़ गए। वो Raw सुपरस्टार रिया रिप्ली के साथ अभी रिलेशनशिप में हैं।

2- पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर और इंटरव्यूअर कैथी कैली एक साल तक रिलेशनशिप में थे

Ad

फिन बैलर मौजूदा समय में Raw के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। फिन ने 2019 में वेरोनिका रॉड्रिगेज़ के साथ सगाई की थी और इसी साल उनकी शादी भी हो गई थी। इसके पहले फिन बैलर ने कैथी कैली को डेट किया था। कैथी ने WWE में काफी सालों तक बैकस्टेज इंटरव्यूअर के तौर पर काम किया है। वो अभी WWE के साथ हैं।

मौजूदा समय में काफी लोगों पता नहीं होगा लेकिन फिन बैलर और कैथी कैली भी एक साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। उस समय यह कपल काफी फेमस था। NXT में फिन बैलर ने 2014 में कदम रखा था और इसके बाद ही उन्होंने कैथी को डेट करना शुरू कर दिया था। बाद में दोनों रिलेशनशिप में आए लेकिन एक साल बाद वो अलग हो गए। अभी कैथी अपने बैकस्टेज WWE रोल पर ध्यान दे रही हैं, वहीं फिन बैलर Raw में जजमेंट डे के सदस्य के रूप में बवाल मचा रहे हैं।

1- WWE दिग्गज जॉन सीना और पूर्व विमेंस चैंपियन निकी बैला काफी फेमस कपल रहे हैं

Ad

निकी बैला और जॉन सीना के रिलेशनशिप के बारे में सभी को पता होगा। दोनों ही स्टार्स 2012 में एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए थे और वो काफी सालों तक साथ रहे। Total Bellas पर भी दोनों कई बार साथ नज़र आए। दोनों ने 2017 में सगाई की थी लेकिन फिर शादी के कुछ महीनों पहले वो अलग हो गए।

निकी बैला ने कई बार इंटरव्यू में ब्रेकअप के बावजूद जॉन सीना के प्रति सम्मान दिखाया और उनकी हमेशा तारीफ की है। निकी और सीना अपने जीवन में आगे बढ़ गए। सीना ने Shay Shariatzadeh से शादी कर ली और निकी बैला ने Artem Chigvintsev को डेट करना शुरू किया। उन दोनों की भी शादी हो गई। निकी और जॉन की जोड़ी को फैंस पसंद करते थे और इसी वजह से उनका अलग होना सभी के लिए शॉक रहा था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications