WWE की 3 विमेंस सुपरस्टार्स जिन्हें आप बिना मेकअप के बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे

WWE
कुछ विमेंस WWE स्टार्स को असल जिंदगी में पहचानना होता है मुश्किल (Photo: WWE.com)

Superstars Who Unrecognizable Without Makeup: WWE के पास इस समय मेंस और विमेंस डिवीजन में जबरदस्त कैरेक्टर्स की कोई कमी नहीं है। किसी भी सुपरस्टार को फैंस के बीच प्रेजेंट करने में बहुत मेहनत लगती है। वेशभूषा से लेकर मेकअप सभी चीजों के ऊपर खास ध्यान देना पड़ता है। कुछ रेसलर्स का एक अलग कैरेक्टर होता है, जिसके ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। कई बार तो सुपरस्टार्स को पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन विमेंस स्टार्स के ऊपर नज़र डालेंगे जो बिना मेकअप के बिल्कुल भी पहचान में नहीं आती हैं।

Ad

#3 WWE Raw में इस समय रिया रिप्ली अच्छा काम कर रही हैं

रिया रिप्ली (Photo: WWE.com)
रिया रिप्ली (Photo: WWE.com)

रिया रिप्ली मौजूदा रोस्टर में सबसे प्रसिद्ध सुपरस्टार्स में से एक हैं। बहुत कम समय में अपने काम से उन्होंने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं और कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया है।

Ad

Raw में अपनी खास पहचान बनाने के अवसर का पूरा फायदा अभी तक रिया रिप्ली ने उठाया है। उनका ऑन-स्क्रीन लुक जोरदार है। वहीं असल जिंदगी में वो काफी अलग दिखती हैं। बिना मेकअप के आपको उन्हें पहचानना काफी मुश्किल होगा।

#2 मौजूदा WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन

Ad

लिव मॉर्गन के पास इस समय विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है और वो डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ मिलकर रेड ब्रांड में शानदार काम कर रही हैं। ये दोनों सुपरस्टार्स जजमेंट डे ग्रुप का हिस्सा हैं। लिव अन्य स्टार्स की तरह ज्यादा मेकअप नहीं करती हैं लेकिन रियल लाइफ में उनकी पिक्चर जरूर आपको आश्चर्यचकित कर देगी।

मेकअप हो या ना हो लेकिन लिव मॉर्गन ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। साल 2024 उनके लिए अभी तक बहुत अच्छा रहा है। हील के रूप में उनकी परफॉर्मेंस सभी को पसंद आई है। उम्मीद है कि आगे भी वो अच्छा काम करते रहेंगी।

#1 पूर्व WWE विमेंस चैंपियन इयो स्काई का जलवा बरकरार है

इयो स्काई (Photo: WWE.com)
इयो स्काई (Photo: WWE.com)

इयो स्काई भी एक ऐसी सुपरस्टार हैं जिनकी ऑन-स्क्रीन छवि उनके पहनावे और मेकअप से पहचानी जाती है। उनका कैरेक्टर बहुत ही आकर्षक है, जो उनकी एंट्री को बहुत खास बनाता है। इसके लिए उन्हें फैंस से भी जबरदस्त अंदाज में वाहवाही मिलती है।

डैमेज कंट्रोल की सदस्य मिस Money in the Bank रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक बार WWE विमेंस चैंपियनशिप भी अपने नाम की है। मेन रोस्टर में उनका जलवा कायम है। कुछ खास मेकअप और वेशभूषा के कारण इयो स्काई अपने प्रदर्शन के दौरान काफी अलग दिखती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications