पूर्व WWE रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी को हाल ही में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था। इस वजह से फैंस को लग रहा है कि उनकी वापसी होने वाली है। राउजी को काफी लम्बे समय से WWE टीवी पर नहीं देखा गया है। WWE में उन्होंने अपना आखिरी मैच बैकी लिंच के खिलाफ रेसलमेनिया में लड़ा था जहाँ पर उन्होंने अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप गवा दी थी। इसके बाद वह रिंग में नज़र नहीं आई हैं। हालाँकि अब ऐसा लगता है कि जल्द ही राउजी की वापसी रिंग में होने वाली है। View this post on Instagram Missed being this kind of sore!@ariel_teal_toombs @official_deimos @jtg121084 @diesl.king A post shared by Ronda Rousey (@rondarousey) on Sep 12, 2020 at 8:14am PDTये भी पढ़ें: Raw, अच्छी और बुरी बातें: WWE से हुई 2 बड़ी गलतियांइस आर्टिकल में जानेंगे ऐसी 3 दुश्मनियों के बारे में जिनका हिस्सा रोंडा राउजी अपनी वापसी के बाद हो सकती हैं। #3 रोंडा राउजी WWE में अपनी दोस्त शायना बैजलर के खिलाफ दुश्मनी करें View this post on Instagram Happy birthday, @rondarousey! Still more of this wild ride left!! A post shared by Shayna Baszler 👑♠️ (@qosbaszler) on Feb 1, 2020 at 3:18pm PSTरोंडा राउजी असल जिंदगी में शायना बैजलर कि अच्छी दोस्त हैं। दोनों रेसलर्स पहले UFC के लिए काम करते थे। इसके बाद दोनों ने ही MMA की दुनिया से रिटायरमेंट लेकर प्रोफेशनल रेसलिंग में करियर बनाने का फैसला लिया था।ये भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 19 अक्टूबर 2020WWE को दो दोस्तों के बीच लड़ाई करवाना काफी पसंद है। जब राउजी की वापसी होती है तब हमें इन दोनों रेसलर्स के बीच एक शानदार दुश्मनी भी देखने को मिल सकती है। दुश्मनी में राउजी, बैजलर की मेंटर होने का काम कर सकती हैं। इस दुश्मनी को कंपनी और भी शानदार बना सकती है अगर बैजलर रॉ विमेंस टाइटल को जीत जाती हैं। आखिर में राउजी अपनी दोस्त को हराकर फिर से टाइटल अपने नाम कर सकती हैं। अब देखना होगा कि कंपनी में रोंडा राउजी की वापसी कब होती है और किस तरह से इस दुश्मनी को दिखाया जाता है। इन दोनों का मैच किसी बड़े पे-पर-व्यू के मेन इवेंट में दिख सकता है। ये भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स: 19 अक्टूबर 2020