Former AEW Stars Flop in WWE: WWE और AEW मौजूदा समय की दो सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है। AEW की शुरुआत के बाद से कई सारे पूर्व WWE स्टार्स ने वहां कदम रखा है। WWE में भी All Elite Wrestling से कुछ स्टार्स की एंट्री देखने को मिली। इसमें से ज्यादातर रेसलर्स काफी ज्यादा सफल रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे चुनिंदा नाम हैं, जिन्होंने बेहद निराश किया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 पूर्व AEW सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE में आने के बाद अभी तक बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।3- पूर्व AEW स्टार ब्लेयर डेवनपोर्ट इस समय WWE SmackDown में संघर्ष कर रही हैं View this post on Instagram Instagram Postब्लेयर डेवनपोर्ट ने Draft 2024 के बाद WWE SmackDown में कदम रखा। आपको बता दें कि WWE में आने से पहले डेवनपोर्ट ने AEW में भी काम किया है। वो बिया प्रिस्टली नाम से नज़र आती थीं। 2019 में AEW की शुरुआत के बाद से वो उनके साथ थीं लेकिन अगस्त 2020 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद ब्लेयर ने थोड़े समय तक NJPW में काम किया। बाद में WWE ने उन्हें 2021 में साइन किया।ब्लेयर डेवनपोर्ट नाम से डेब्यू करने के बाद से वो लगातार WWE में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। डेवनपोर्ट ने NXT UK में काम किया और फिर NXT में भी नज़र आईं। दोनों जगह उतना बड़ा नाम नहीं बनाने के बाद उनसे SmackDown में डेब्यू के बाद काफी उम्मीदें थी लेकिन वो यहां पर भी अब तक बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। यह सही मायने में ब्लेयर जैसी टैलेंटेड रेसलर के लिए निराशाजनक चीज़ है।2- लेक्सिस किंग AEW से जाने के बाद WWE में आए थे View this post on Instagram Instagram Postलेक्सिस किंग के पिता ब्रायन पिलमैन काफी लोकप्रिय रेसलर रहे थे और उन्हें WWE दिग्गजों में गिना जाता है। उनके बेटे ने AEW में ब्रायन पिलमैन जूनियर के नाम से काम किया। उनका यह रन उतना ज्यादा बेहतर नहीं रहा और वो एक टैग टीम स्टार के रूप में ही काम करते रहे। उन्होंने AEW में 4 साल तक काम किया और वो इसी बीच अन्य प्रमोशन में भी दिखाई देते थे।उनका कॉन्ट्रैक्ट 2023 में खत्म हो गया और इसके बाद उन्होंने WWE में कदम रखा। वो अपना अलग नाम बनाना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने पिता का नाम इस्तेमाल करने के बजाय लेक्सिस किंग नाम से काम किया। उनके NXT में डेब्यू को एक साल के करीब हो गया है लेकिन अभी तक वो सफलता नहीं हासिल कर पाए हैं। उनकी बुकिंग बेहद निराशाजनक रही है और वो फ्लॉप साबित हुए हैं। हालांकि, लेक्सिस के पास अनोखा कैरेक्टर है और उनकी किस्मत आगे बदल सकती है।1- WWE में आने के बाद पूर्व AEW स्टार शॉन स्पीयर्स संघर्ष कर रहे हैं View this post on Instagram Instagram PostAEW की शुरुआत के कुछ समय बाद टाय डिलिंजर ने WWE को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने AEW में कदम रखा और फिर शॉन स्पीयर्स के तौर पर नज़र आने लगे। स्पीयर्स ने टोनी खान के प्रमोशन में 4 साल तक काम किया लेकिन वो बिल्कुल सफल नहीं हुए। उन्हें कभी उतना बड़ा पुश नहीं दिया गया। इसी वजह से उन्होंने 2023 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद रीसाइन नहीं किया।शॉन स्पीयर्स ने फरवरी 2024 द्वारा NXT में रिटर्न किया। इसके बाद से ही वो NXT का हिस्सा हैं और वो शॉन स्पीयर्स के तौर पर ही काम कर रहे हैं। WWE में वापसी के बावजूद भी स्पीयर्स को उतनी सफलता नहीं मिली है। वो लोअर-मिड कार्ड स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। फैंस को WWE में उनकी दोबारा वापसी होने के बाद बहुत उम्मीदें थी लेकिन वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे।