WWE: WWE में नए सुपरस्टार्स का आना और पुराने रेसलर्स का जाना लगा रहता है। हर साल कई सारे रेसलर्स कंपनी का हिस्सा बनते हैं और अपनी नई शुरुआत करते हैं। दूसरी ओर कुछ को रिलीज किया जाता है और कुछ खुद कंपनी को अलविदा कह देते हैं। इसी बीच सुपरस्टार्स का मुख्य फोकस फैंस के दिल में जगह बनाना होता है। कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच और एलए नाइट जैसे मौजूदा स्टार्स को फैंस पसंद करते हैं। इसी बीच कुछ ऐसे भी रेसलर्स हैं, जो अभी WWE का हिस्सा नहीं हैं लेकिन फैंस उन्हें वापस आते हुए देखना चाहते हैं। कुछ सुपरस्टार्स भविष्य में वापस आ सकते हैं लेकिन कुछ का रिटर्न शायद कभी नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें फैंस वापस आते हुए देखना चाहते हैं लेकिन शायद उनका रिटर्न कभी नहीं होगा। 3- पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैकरायबैक ने WWE में काफी कम समय में अपना बड़ा नाम बना लिया था। वो अपने जबरदस्त साइज और खतरनाक लुक के कारण चर्चा का विषय बने थे। रिंग में उनका लड़ने का अंदाज डॉमिनेंट था। इसी वजह से वो कैसुअल फैंस के बीच बहुत जल्दी लोकप्रिय हो गए थे लेकिन खराब बुकिंग और कुछ विवादों के चलते उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया था। रायबैक इसके बाद से चर्चा का विषय रहे हैं। वो WWE पर लगातार निशाना साधते हुए दिखे हैं। उन्होंने कई बार बताया कि वो WWE में कभी वापस नहीं आना चाहेंगे। आपको बता दें कि रायबैक सिर्फ WWE ही नहीं बल्कि अभी पूरे रेसलिंग जगत से दूर हैं। रायबैक का जिस तरह से WWE के साथ रिश्ता रहा है, उनकी वापसी संभावित तौर पर नहीं होगी। 2- पूर्व WWE NXT चैंपियन एडम कोल View this post on Instagram Instagram Postएडम कोल ने WWE के NXT ब्रांड में रहते हुए बड़ा नाम बनाया। उन्हें इस ब्रांड के सबसे सफल स्टार्स में से एक माना जा सकता है। इतनी अच्छी बुकिंग के बावजूद कोल ने WWE को अलविदा कह दिया। वो अभी AEW का हिस्सा हैं, जहां उनके ज्यादातर दोस्त मौजूद हैं। एडम की उम्र भले ही कम है लेकिन वो लगातार चोटिल होते रहते हैं। WWE से जाने के बाद एडम कोल कई बार चोटिल हो गए हैं और इसी वजह से उनका करियर बढ़िया तरह से आगे नहीं बढ़ पाया है। साफ तौर पर कोल दोबारा उस तरह का मोमेंटम हासिल नहीं कर पाए हैं। AEW द्वारा उन्हें इन सभी चीज़ों के बावजूद अच्छी तरह बुक किया जा रहा है और उन्हें कम शेड्यूल पर काम करना पड़ रहा है। ऐसे में शायद उनका WWE में रिटर्न नहीं होगा। फैंस भले ही कोल को WWE रिंग में वापस देना चाहे लेकिन यह चीज़ शायद ही संभव हो पाएगी। 1- पूर्व WWE सुपरस्टार जॉन मोक्सली (डीन एम्ब्रोज़) View this post on Instagram Instagram PostWWE में रहते हुए जॉन मोक्सली ने डीन एम्ब्रोज़ के रूप में काफी बड़ा नाम बनाया। वो 2012 में मेन रोस्टर पर शामिल हुए थे और वो 7 साल तक इस प्रमोशन का हिस्सा रहे। इसी बीच डीन ने WWE चैंपियनशिप जीती और वो कई अन्य टाइटल पर भी कब्जा करने में सफल हुए। वो खराब बुकिंग से परेशान होकर WWE से चले गए। इसके बाद से वो AEW का हिस्सा हैं। AEW में जॉन मोक्सली को शुरुआत से जबरदस्त बुकिंग मिली है। जॉन ने पहले भी बताया है कि वो WWE में कभी वापसी नहीं करेंगे। ऐसे में जॉन का WWE में रिटर्न शायद नहीं हो पाएगा। वो हमेशा से फैन फेवरेट स्टार रहे हैं और यही कारण है कि हर साल उनकी वापसी के कयास लगाए जाते हैं। अभी जिस तरह की स्थिति है, ऐसा लग रहा है कि फैंस को शायद ही द शील्ड के पूर्व सदस्य का रिटर्न देखने को मिलेगा।