3 पूर्व US चैंपियंस जो कभी WWE टाइटल नहीं जीत पाए

नाकामुरा और रुसेव
नाकामुरा और रुसेव

2- WWE स्टार समोआ जो

समोआ जो ने दो बार US चैंपियनशिप जीती है और उन्होंने बतौर चैंपियन बढ़िया काम किया है। वो WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक है। इसके बावजूद वो कभी भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए।

देखा जाए तो उन्हें WWE या यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए 4-5 मौके मिल चुके हैं लेकिन WWE ने उनपर कभी भी भरोसा नहीं दर्शाया। उम्मीद है कि भविष्य में वो WWE चैंपियन जरूर बने।

1- WWE रॉयल रंबल विजेता शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा का वर्ल्ड चैंपियन न बनना सबसे ज्यादा अजीब बात है। वो एक विश्व स्तरीय स्टार हैं और उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी रेसलिंग स्किल्स से नाम कमाया है। उन्होंने जैफ हार्डी को हराकर US चैंपियनशिप जीती थी।

नाकामुरा को WWE ने रेसलमेनिया में टाइटल मैच दिया था लेकिन वो वहां चैंपियन नहीं बन पाए। देखा जाए तो अबतक नाकामुरा को चैंपियन न बनना WWE की सबसे बड़ी गलती रही है। अब शायद ही ये स्टार कभी वर्ल्ड चैंपियन बन पाए।

ये भी पढ़ें:- 3 विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में बैकी लिंच की जगह ले सकती हैं

Quick Links