3 विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में बैकी लिंच की जगह ले सकती हैं

बैकी लिंच की जगह ले सकती है लेसी इवांस
बैकी लिंच की जगह ले सकती है लेसी इवांस

बैकी लिंच WWE की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। 11 मई 2020 को रॉ के एक एपिसोड में बैकी लिंच ने अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को छोड़ा था और बताया था कि वो प्रेग्नेंट है। इसके बाद से वो WWE में नजर नहीं आयी है। खैर, अब असुका रॉ विमेंस चैंपियन है।

Ad

बैकी लिंच ने अपने प्रदर्शन से पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा प्रसिद्धि हासिल कर ली थी और वो WWE के विमेंस डिवीजन का मुख्य हिस्सा होने के साथ कंपनी की फेस भी थी। उनके जाने से विमेंस डिवीजन में काफी ज्यादा दिक्कतें आने वाली है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 6 सबसे शानदार जोड़ियां जो कभी भी WWE टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आई

WWE के पास कई सारी विमेंस स्टार्स है जो उनकी जगह ले सकती हैं और कंपनी की अगली टॉप स्टार बन सकती हैं। इसके चलते बैकी की वापसी के बाद WWE के पास काफी सारे बड़े विकल्प आ जाएंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE की अगली टॉप स्टार बन सकती हैं।

3. WWE स्टार लेसी इवांस

Ad

लेसी इवांस इस समय स्मैकडाउन ब्रांड का हिस्सा है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर एक प्रशंसक को प्रभावित किया है। उनमें चैंपियन बनने के हर एक गुण है और वो बतौर बेबीफेस काफी अच्छा काम कर रही हैं। ऐसे में WWE उन्हें विमेंस डिवीजन का चेहरा बना सकता है। वो स्मैकडाउन ब्रांड का हिस्सा रहकर ही काफी शानदार काम कर सकती हैं और WWE के विमेंस डिवीजन का चेहरा बन सकती हैं। लेसी को अगर WWE टॉप स्टार बनना चाहता है तो उन्हें जल्द ही इवांस को टाइटल दे देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया

2. WWE स्टार बियांका ब्लेयर

Ad

बियांका ब्लेयर ने रेसलमेनिया सीजन के दौरान अपना डेब्यू किया था और इस समय क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए बड़े प्लान्स नहीं है। इसके बावजूद WWE उन्हें रॉ में बैकी लिंच की कमी पूरी करने के लिए उपयोग कर सकता है।

ब्लेयर एक ताकतवर स्टार है और वो बड़ी आसान से फैंस से कनेक्ट हो जाती है। WWE को ऐसी ही स्टार की जरूरत है जो फैंस के साथ घुल मिल जाए। इस वजह से बियांका एक अच्छा विकल्प होगी।

1. सोन्या डेविल

Ad

सोन्या डेविल को मेन रोस्टर पर आए काफी ज्यादा समय हो चुका है लेकिन वो सालों से मैंडी रोज़ के साथ काम कर रही थी। आखिर वो सिंगल्स स्टार के रूप में काम कर रही है।

अबतक उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके पास जबरदस्त कैरेक्टर और रेसलिंग स्किल्स है। इसके अलावा मैंडी रोज़ के साथ चल रही उनकी स्टोरीलाइन से साफ हो गया है कि वो काफी बढ़िया काम कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- 3 ECW सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में ज्यादा सफलता हासिल की

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications