WWE दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी रेसलिंग है। WWE में इस समय कुल तीन ब्रांड है: रॉ, स्मैकडाउन और NXT। NXT की शुरुआत कुछ सालों पहले हुई थी और ट्रिपल एच (Triple H) ने आज इसे काफी ज्यादा प्रसिद्ध बना दिया है। दरअसल, शुरुआत में ये एक कॉम्पिटिशन वाला शो था। बाद में WWE ने इसे अपना डेवलपमेंट ब्रांड बनाया जहां मेन रोस्टर पर आने से पहले सुपरस्टार्स अपनी स्किल्स को सुधारते थे।
NXT ने मेन रोस्टर को कई सारे सुपरस्टार्स दिए हैं लेकिन कंपनी ने बहुत से स्टार्स का करियर बर्बाद किया है। NXT के कुछ स्टार्स ने मेन रोस्टर पर सफलता हासिल की है लेकिन ज्यादातर स्टार्स असफल रहे। इसका बड़ा कारण ये है कि WWE के पास पहले से बड़े स्टार है और वो नए स्टार्स को आसानी से पुश नहीं दे पाते।
ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से समोआ जो WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं
इसके बावजूद कुछ ऐसे NXT स्टार्स थे जिन्हें मेन रोस्टर पर जरूर सफलता मिलनी चाहिए थी लेकिन WWE ने उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 सुपरस्टार्स के बारे में जो मेन रोस्टर पर आकर जॉबर बन गए।
4 & 3- पूर्व WWE स्टार्स विक्टर और कॉनर (द एस्सेंशन)

कॉनर और विक्टर NXT की कुछ शुरुआती टैग टीम जोड़ियों में से एक है। वो NXT के पहले टैग टीम चैंपियंस थे और कंपनी ने उन्हें जबरदस्त तरीके से बुक किया था। द एस्सेंशन काफी ताकतवर टैग टीम जोड़ी नजर आ रही थी। लग रहा था कि वो मेन रोस्टर पर टैग टीम डिवीजन का चेहरा बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE ने उन्हें पूरी तरह जॉबर बना दिया और हाल ही में उन्हें रिलीज भी कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिली
2- अपोलो क्रूज

अपोलो क्रूज को मेन रोस्टर पर आए काफी समय हो चुका है। क्रूज अगर आज NXT में होते तो वो आराम से चैंपियन बन सकते थे। उनके पास जबरदस्त टैलेंट है लेकिन WWE ने उन्हें चैंपियन नहीं बनाया। हाल ही में उन्हें पुश दिया जा रहा था लेकिन फिर उनकी इंजरी का एंगल दिखाया गया। उन्होंने कई बार ब्रांड बदला लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। WWE ने पूरी तरह इस शानदार टैलेंटेड स्टार को बर्बाद कर दिया।
1- रॉबर्ट रूड

रॉबर्ट रूड के कैरेक्टर के साथ बॉबी का करियर पूरी तरह बदल गया और वो अब जॉबर की तरह बन गए हैं। बॉबी रूड को TNA में जबरदस्त सफलता मिली थी और NXT में भी वो टाइटल जीतने में सफल रहे थे। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे जहां मेन रोस्टर पर आने के बाद भी वो US चैंपियन बने लेकिन फिर उनका करियर बर्बाद हो गया।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक WWE Money In The Bank ब्रीफकेस को अपने पास रखा