3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिली

ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स को WWE से जाने के बाद सफलता मिली
ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स को WWE से जाने के बाद सफलता मिली

WWE प्रो रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी है और हर एक इंडिपेंडेंट रेसलर चाहता है कि उसे WWE में आने का मौका मिले। WWE में आकर कई सारे स्टार्स ने नाम कमाया है लेकिन कुछ ऐसे स्टार्स भी रहे हैं जिन्हें सफलता नहीं मिली है।

Ad

WWE में काम करने से हर एक स्टार प्रसिद्ध बन जाता है। WWE के पास काफी बड़ा रोस्टर है और ऐसे में वो हर एक स्टार को पुश नहीं दे सकता। अंत में जिस स्टार को अच्छी बुकिंग नहीं मिलती, वो कंपनी छोड़ देता है और किसी और प्रमोशन में जाकर काम करता है।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक WWE Money In The Bank ब्रीफकेस को अपने पास रखा

इस दौरान ज्यादातर मौकों पर स्टार्स सफल हो जाते हैं क्योंकि वो पहले WWE के साथ काम कर चुके हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE छोड़ने के बाद काफी ज्यादा सफलता हासिल कर पाए।

3- पूर्व WWE स्टार हैं गैल किम

गैल किम ने TNA में सफलता हासिल की
गैल किम ने TNA में सफलता हासिल की

गैल किम को TNA के इतिहास की सबसे बड़ी नॉकआउट स्टार कहा जा सकता है। गैल ने WWE में काम किया लेकिन उन्हें यहां बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली और अंत में उन्हें WWE से जाना पड़ा। WWE से जाने के बाद उन्होंने TNA ने कदम रखा और यहां वो काफी ज्यादा सफल रही।

Ad

उन्होंने शानदार मैच दिए और चैंपियन भी बनी। उन्होंने दर्शाया की अगर WWE में कोई स्टार सफल न हो तो भी अन्य प्रमोशन में वो टॉप स्टार बन सकता है। उन्हें TNA ने हॉल ऑफ फेमर का करियर दिया और ये काफी बड़ी बात रही।

ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से समोआ जो WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं

2- ड्रू मैकइंटायर

youtube-cover
Ad

ड्रू मैकइंटायर को 2014 में WWE से रिलीज किया गया था। इस दौरान मैकइंटायर को WWE में थोड़ी सफलता जरूर मिली थी। खैर, कंपनी से जाने के बाद उन्होंने अपने लुक के साथ अपनी रेसलिंग को भी बदला।

कुछ सालों में वो ताकतवर नजर आने लगे और उनकी रेसलिंग में भी सुधार आया। WWE ने उन्हें फिर बुलाया और अब वो कंपनी के वर्ल्ड चैंपियन है। WWE से जाने के बाद ड्रू को ज्यादा सफलता मिली।

1- कोडी रोड्स

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स WWE चैंपियन बनने योग्य सुपरस्टार थे। उनके पास शानदार प्रोमो स्किल्स थी। इसके अलावा वो जबरदस्त मैच लड़ने में भी सक्षम थे। कोडी के पास कंपनी का फेस बनने के लिए सारी चीज़ थी।

इसके बावजूद WWE ने उन्हें स्टारडस्ट का गिमिक दिया और इसने उनके WWE करियर का अंत किया। इसके बाद इंडिपेंडेंट सिन पर उन्होंने काफी सुधार किया और कई जगहों पर वर्ल्ड टाइटल जीतकर नाम कमाया। इस समय वो ऑल एलीट रेसलिंग के EVP है।

येभी पढ़ें:- WWE के 3 सुपरस्टार्स जो अगले ब्रॉक लैसनर बन सकते हैं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications