3 WWE रैसलर्स जो विंस मैकमैहन के लिए काम करके पछताते होंगे

wwe cover image

रायबैक

Ad
Enter caption

बेहतरीन शरीर और अच्छी हाइट की वजह से रायबैक WWE के बाकी रैसलरों से अलग लगते थे। नेक्सस के सदस्य के रूप में डेब्यू करने वाले रायबैक को कंपनी में अपार सफलता भी मिली, मगर वह कभी WWE चैंपियन नहीं बन पाए। रायबैक को एक समय पर दूसरा गोल्डबर्ग भी कहा जाता था। WWE ने उन्हें कई पीपीवी में बड़े चांस दिए। उनके मुकाबले मेन इवेंट में जॉन सीना और सीएम पंक जैसे बड़े रैसलरों के साथ हुए। मगर कभी WWE चैंपियनशिप उनके हाथ नहीं लगी।

2016 में रायबैक WWE से अलग हो गए। वह WWE में अपने लिए बन रही स्टोरीलाइन से खुश नहीं थे। कंपनी छोड़ने के बाद रायबैक WWE के प्रति काफी मुखर रहे। उन्होंने एक बार अपने पोडकास्ट में कहा था कि काम करने के लिए विंस मैकमैहन अच्छे इंसान नहीं हैं। रायबैक का कहना यहां तक था कि विंस की सलाह की वजह से वह आगे नहीं बढ़ पाएंगे। रायबैक अब WWE में कभी वापसी नहीं करना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications