Things Made Bad Blood Memorable: WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट फैंस को काफी पसंद आया। इस शो में 5 मैच देखने को मिले लेकिन सभी टॉप लेवल के नहीं रहे। स्टार्स ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की लेकिन इसी बीच दो मैच सबसे तगड़े रहे। शो के दौरान कुछ बड़े रिटर्न भी देखने को मिले और ट्रिपल एच (Triple H) ने एक ऐलान भी किया। देखा जाए तो Bad Blood में उतार-चढ़ाव रहे। इसी बीच कुछ ऐसी चीज़ें रही, जिन्हें फैंस द्वारा लंबे समय तक याद रखा जाने वाला है। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनके कारण WWE Bad Blood 2024 फैंस के लिए यादगार साबित हुआ।3- WWE Bad Blood में सीएम पंक की जीत View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक ने Bad Blood 2024 को यादगार बनाने में अहम किरदार निभाया। आपको बता दें कि पंक ने शो की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ Hell in a Cell मैच में हिस्सा लिया। उन्होंने मैच में सारी हदें पार कर दी। कई अलग-अलग हथियारों का उपयोग किया। इसी बीच मैकइंटायर और पंक दोनों ही बुरी तरह लहूलुहान हो गए। साफ तौर पर दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए नफरत दिख रही थी।सीएम पंक अंत में लो ब्लो का शिकार हो गए लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने पैरों में स्टील चेन बांधी और फिर स्कॉटिश स्टार को GTS देकर पिन किया। इसी के साथ पंक ने बड़ी जीत दर्ज की। बेस्ट इन द वर्ल्ड के तगड़े प्रदर्शन की काफी तारीफ हुई और उनकी इस ऐतिहासिक जीत को सालों तक जरूर फैंस द्वारा याद रखा जाने वाला है।2- रोमन रेंस-कोडी रोड्स की जीत और जिमी उसो की WWE में वापसी View this post on Instagram Instagram PostWWE Bad Blood 2024 का मेन इवेंट मैच काफी धमाकेदार रहा। रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना किया। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी जबरदस्त रहा और लंबे समय के बाद रोमन रेंस को लड़ते हुए देखकर फैंस बेहद खुश हो गए। मैच के अंत में टोंगा ब्रदर्स ने दखल देने का प्रयास किया। इसी बीच फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला।जिमी उसो ने वापसी की और टोंगा ब्रदर्स पर हमला किया। इससे सोलो सिकोआ का ध्यान भटक गया और रोमन रेंस ने उन्हें स्पीयर देकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। फैंस रोमन और कोडी की जीत से काफी ज्यादा खुश नज़र आए। इसके साथ जिमी का आखिर महीनों बाद वापस आना और रोमन के साथ इमोशनल रीयूनियन होना बेहतरीन रहा। यह चीज़ें फैंस को जरूर पसंद आई। इस पल के लिए जरूर फैंस द्वारा Bad Blood 2024 को लंबे समय तक याद रखा जाने वाला है।1- WWE दिग्गज द रॉक की अचानक वापसी होना इवेंट को यादगार बना गया View this post on Instagram Instagram Postद रॉक ने WWE Bad Blood 2024 में अपनी वापसी से फैंस को एकदम हैरान कर दिया। मेन इवेंट मैच के बाद बवाल मचा और लगा कि शो खत्म हो जाएगा। हालांकि, अचानक द रॉक का थीम सॉन्ग बजा। इसके बाद फैंस का रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने स्टेज एरिया पर एंट्री की और वो अपनी पीपल्स चैंपियनशिप के साथ नज़र आए।द रॉक ने इसके बाद अपनी फिंगर्स को एक-एक करके उठाया और कुछ बड़ी चीज़ों के संकेत दिए। इसी बीच रिंग में कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो यह देखकर थोड़े हैरान लग रहे थे। रॉक किस ओर इशारा कर रहे थे, यह चीज़ तो क्लियर नहीं हुई। हालांकि, रॉक को दोबारा WWE टीवी पर देखना शानदार है। इससे ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन जरूर एक अलग लेवल पर चली गई है। अब यह देखना रोचक रहेगा कि द रॉक का अगला कदम क्या रहेगा।