3 जबरदस्त चीज़ें जो Seth Rollins WWE Backlash 2023 में जीत के बाद कर सकते हैं

..
WWE Backlash में सैथ रॉलिंस को मिली बड़ी जीत
WWE Backlash में सैथ रॉलिंस को मिली बड़ी जीत

Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) लंबे समय से कंपनी के टॉप स्टार्स में एक बने हुए हैं। वो कई बार रेसलमेनिया (WrestleMania) सहित कई बड़े शोज का हिस्सा बन चुके हैं। बैकलैश (Backlash 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में द आर्किटेक्ट का सामना 7 फुट 3 इंच लंबे ओमोस (Omos) से हुआ था।

Ad

WrestleMania 39 में लोगन पॉल को और Backlash में ओमोस को हराने के बाद सैथ रॉलिंस का उत्साह चरम पर होगा। फैंस भी यह जानना चाहते होंगे कि वो आगे क्या करने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 3 चीज़ों का अनुमान लगाएंगे, जो सैथ रॉलिंस Backlash 2023 में जीत के बाद कर सकते हैं।

3- WWE Backlash 2023 के बाद Seth Rollins बन सकते हैं टॉप बेबीफेस

सैथ रॉलिंस को मिला था क्राउड से अच्छा सपोर्ट
सैथ रॉलिंस को मिला था क्राउड से अच्छा सपोर्ट

सैथ रॉलिंस के मौजूदा कैरेक्टर की बात की जाए, वो ना तो पूरी तरह से हील हैं और ना ही वो बेबीफेस हैं। इसके पहले विजिनरी लंबे समय तक पूर्ण रूप से हील कैरेक्टर में थे। निश्चित ही रॉलिंस को अपने कैरेक्टर में बदलाव की जरूरत है। Raw ब्रांड को भी रॉलिंस के बेबीफेस कैरेक्टर से फायदा मिल सकता है।

Ad

Raw में कोडी रोड्स के अलावा कोई भी टॉप बेबीफेस नहीं है। सैथ बेबीफेस के तौर पर अच्छा विकल्प रहेंगे। WWE यूनिवर्स को भी बड़े हील स्टार्स के साथ सैथ की दुश्मनी देखने मिल सकती है। मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर अब Raw ब्रांड में हैं। अगर कंपनी रॉलिंस और गुंथर की स्टोरीलाइन बुक करती है, तो यह बहुत दिलचस्प चीज़ होगी।

2- WWE Money in the Bank जीत सकते हैं सैथ रॉलिंस

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस एक दशक के बाद आज भी रिंग के अंदर बहुत ही शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने कई बार रोमन रेंस के साथ फिर से स्टोरीलाइन शुरू करने की इच्छा जताई है। Money in the Bank 2023 ब्रीफकेस जीतकर वो सीधे रोमन रेंस की बादशाहत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं।

WrestleMania 31 में सैथ रॉलिंस ने अपना MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर रोमन के वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को तोड़ दिया था। सैथ लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियनशिप से दूर हैं। वो लंदन में होने वाले Money in the Bank PLE में ब्रीफकेस जीतकर फिर से एक बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

1- नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं सैथ रॉलिंस

youtube-cover
Ad

हाल ही में ट्रिपल एच ने नई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को WWE प्रोग्रामिंग में फिर से शामिल करने का ऐलान किया था। रोमन रेंस के अलावा सैथ रॉलिंस वो स्टार हैं, जो अपने हील या फेस कैरेक्टर के दम पर क्राउड को कंट्रोल करना जानते हैं। ट्राइबल चीफ, SmackDown में हैं, इसलिए कंपनी द आर्किटेक्ट को फिर से मेन इवेंट सीन में वापस ला सकती है।

WWE 27 मई को Night of Champions PLE आयोजित करने वाला है, जहां नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को क्राउन किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में सैथ रॉलिंस को सबसे बड़ा दावेदार बताया गया था। सैथ के चैंपियन बनने के बाद फैंस को भी कुछ नई स्टोरीलाइंस देखने मिल सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications