3 जबरदस्त तरीके जिनसे WWE Bad Blood 2024 के मेन इवेंट का अंत हो सकता है

WWE Bad Blood 2024 में एक्शन धमाकेदार होगा लेकिन मेन इवेंट में धमाल मच सकता है (Photos: WWE.com)
WWE Bad Blood 2024 में एक्शन धमाकेदार होगा (Photos: WWE.com)

Ways Finish WWE Bad Blood 2024: WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स की टैग टीम का मुकाबला सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगा। इस मैच के मेन इवेंट में होने की जानकारी हालिया SmackDown एपिसोड में फैंस को प्राप्त हुई थी। यह ऐसा टैग टीम मुकाबला है, जिसमें कई प्रकार की चीजें हो सकती हैं।

फैंस जानते हैं कि जब दो कट्टर विरोधी साथ आते हैं तो कई बार बेहद अलग ही तरह का एक्शन और एंटरटेनमेंट देखने को मिलता है क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं वह तीन जबरदस्त तरीके जिनसे WWE Bad Blood 2024 के मेन इवेंट का अंत हो सकता है।

#3 जिमी उसो WWE Bad Blood 2024 में वापसी करते हुए रोमन रेंस को जीतने में मदद कर सकते हैं

जिमी उसो पर 12 अप्रैल 2024 को हुए SmackDown में सोलो सिकोआ और WWE डेब्यू कर रहे टामा टोंगा ने हमला करके चोटिल कर दिया था। वह इसके बाद से ही WWE टीवी पर नहीं दिखाई दिए हैं। उनकी वापसी के कयास कई बार लगे और यह खबरें भी आईं कि वह मेडिकली क्लियर नहीं हैं, तथा उन्हें रिंग में वापसी की अनुमति नहीं है।

इसके बाद भी वह टीवी पर नजर नहीं आए। अब जब WWE Bad Blood 2024 में सोलो सिकोआ को एक टैग टीम मैच का हिस्सा हैं और Survivor Series WarGames महज एक महीना दूर है तो ऐसे में WWE जिमी को वापस लाकर उन्हें रोमन रेंस की जीत का कारण बना कर शो के मेन इवेंट का रोमांच बढ़ा सकती है।

#2 द रॉक वापसी करते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को चैलेंज कर सकते हैं

8 अप्रैल 2024 को Raw में द रॉक नजर आए थे। उन्होंने उस समय मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से कहा था कि वह इस समय तो रिंग से दूरी बना रहे हैं लेकिन वापसी करने पर वह अमेरिकन नाइटमेयर की चैंपियनशिप के पीछे जाएंगे। हाल में वह Bad Blood 2024 वाली जगह से कुछ दूरी पर दिखाई दिए थे।

ऐसे में यह अनुमान लगाना कि वह इस इवेंट के जरिए WWE में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं, बेहद आम बात है। इससे पूरी स्टोरी ही धमाकेदार बन जाएगी क्योंकि रोमन रेंस भी इसी चैंपियनशिप को जीतना चाहते हैं। इस तरह से आने वाले समय में स्थिति और मजेदार बन सकती है।

#1 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू द्वारा सोलो सिकोआ को धोखा देकर रोमन रेंस का साथ दिया जा सकता है

जेकब फाटू का एक वीडियो हाल में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जहां वह WrestleMania XL के दौरान रोमन रेंस के पीछे चल रहे थे। ऐसे में यह संभव है कि वह फिर से रोमन के साथ आ जाएं। सोलो सिकोआ के साथ काम करते हुए जेकब ने WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती।

महज तीन हफ्ते बाद ही उन्हें यह टाइटल ब्लडलाइन मेंबर टांगा लोआ को पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन के कहने पर देना पड़ा था। उसके बाद कोडी रोड्स ने फाटू को अपनी चैंपियनशिप के लिए एक मैच देना चाहा लेकिन सोलो के चलते उन्हें इससे पीछे हटना पड़ा। इसके चलते अगर जेकब, सोलो को धोखा देकर रोमन का साथ देने लगें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। यह पल धमाकेदार होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications