3 दिल छू देने वाले पल जो फैंस को WWE Royal Rumble 2025 में देखने को मिल सकते हैं

WWE
WWE Royal Rumble 2025 में हो सकती हैं धमाकेदार चीजें (Photo: WWE.com)

HeartWarming Moments Can See Fans: WWE Royal Rumble 2025 अब काफी नजदीक है। 1 फरवरी को फैंस को तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा। शो में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। इसके अलावा मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में भी एक्शन का तड़का लगेगा। हर साल इस इवेंट में कुछ ना कुछ ऐसी चीजें घटती हैं जो बहुत खास होती हैं। फैंस इन मोमेंट्स को लंबे समय तक याद रखते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन दिल छू देने वाले पलों के बारे में बात करेंगे जो Royal Rumble 2025 में देखने को मिल सकते हैं।

Ad

#3 मेंस WWE Royal Rumble मैच 2025 में असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो सकता है

Ad

रॉयल रंबल मैच में इस बार रोमन रेंस भी हिस्सा लेने वाले हैं। उनके अलावा असली ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों की भी एंट्री होना भी लगभग पक्का है। पिछले साल Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच के लिए रोमन और उनके साथियों का रीयूनियन हुआ था। उस दौरान फैंस काफी खुश हो गए थे।

अब कुछ ऐसा ही नजारा आगामी रंबल मैच में भी दिख सकता है। असली ब्लडलाइन साथ काम कर अपने दुश्मनों का हाल खराब कर सकती है। ये पल देखने लायक होगा। फैंस को एक बार फिर खास मोमेंट रिंग के बीच में देखने को मिलेगा।

#2 क्या WWE Royal Rumble 2025 में रैंडी ऑर्टन की होगी वापसी?

Ad

पिछले साल नवंबर में हुए SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस ने रैंडी ऑर्टन के ऊपर खतरनाक हमला किया था। तब से अभी तक वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। Royal Rumble 2025 में उनके आने की संभावनाएं हैं।

शो में कोडी रोड्स अपने टाइटल को केविन ओवेंस के खिलाफ लैडर मैच में डिफेंड करेंगे। मुकाबले में आकर कोडी की जीत में मदद ऑर्टन कर सकते हैं। इसके बाद कोडी और ऑर्टन एक-दूसरे के गले लग सकते हैं। ये पल भी फैंस के लिए बहुत खास होगा। इस मोमेंट को जरूर WWE यूनिवर्स द्वारा सराहा जाएगा।

#1 WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस और द रॉक साथ काम कर सकते हैं

Ad

पिछले साल रोमन रेंस और द रॉक ने साथ काम किया था। हाल ही में Raw के Netflix डेब्यू शो में रॉक ने आकर रेंस की तारीफ की थी। साथ ही साथ उन्होंने खुद रेंस को उला फाला पहनाई। मेंस रॉयल रंबल मैच में इस बार द ग्रेट वन के आने की उम्मीदें भी जताई जा रही हैं।

सोचिए रॉक और रोमन मिलकर दुश्मनों को एलिमिनेट करेंगे तो कितना मजा आएगा। ऐसा पल शायद ही फैंस को फिर कभी देखने को मिल सकता है। WWE को ऐसी बुकिंग कर सभी को खास मोमेंट देना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications