#2 WWE चैंपियनशिप के लिए समोआ ज़ो बनाम कोफी किंग्सटन
![à¤à¥à¤«à¥ पर हमला à¤à¤°à¤¨à¥ à¤à¥ बाद समà¥à¤ à¤à¤¼à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/8f173-15616089474718-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/8f173-15616089474718-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/8f173-15616089474718-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/8f173-15616089474718-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/8f173-15616089474718-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/8f173-15616089474718-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/8f173-15616089474718-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/8f173-15616089474718-800.jpg 1920w)
स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स में रिकोशे के हाथों युनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप गंवाने के बाद समोआ ज़ो ने रॉ में आकर WWE चैंपियन पर हमला किया। केविन ओवेंस के खिलाफ कोफी किंग्सटन की जीत के बाद ज़ो ने उन पर हमला किया जिससे 14 जुलाई को इन दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप मैच होने की उम्मीद की जा रही है।
सुपर शोडाउन के बाद से ही कोफी और रैंडी ऑर्टन के बीच फ्यूड की खबरें आ रही थीं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब WWE के पास कुछ अलग ही प्लान है। समोआ ज़ो और कोफी किंग्सटन के बीच WWE चैंपियनशिप मुकाबले देखना काफी दिलचस्प हो सकता है।
#1 यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए रिकोशे बनाम एजे स्टाइल्स
![मà¥à¤à¤¾à¤¬à¤²à¥ à¤à¥ बाद रिà¤à¥à¤¶à¥ à¤à¤° à¤à¤à¥ सà¥à¤à¤¾à¤à¤²à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/4945e-15616092442594-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/4945e-15616092442594-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/4945e-15616092442594-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/4945e-15616092442594-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/4945e-15616092442594-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/4945e-15616092442594-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/4945e-15616092442594-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/4945e-15616092442594-800.jpg 1920w)
स्टॉम्पिंग ग्राउ्ंडस पर समोआ ज़ो को हराकर टाइटल जीतने वाले रिकोशे को फोटोशूट के दौरान एजे स्टाइल्स के हमले का शिकार होना पड़ा था। इसके बाद रॉ में WWE ने इन दोनों के बीच एक क्लासिक मुकाबले की घोषणा की थी।
भले ही जीत हासिल करने के बावजूद रिकोशे की शानदार प्रदर्शन के लिए स्टाइल्स ने उनका हाथ उठाकर शानदार खेल भावना दिखाई, लेकिन यह फ्यूड अभी खत्म नहीं हुई है। स्टाइल्स को पिछली बार टाइटल मुकाबला नहीं मिला था तो इस बार WWE इन दोनों के बीच यूनाइटेस स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए क्लासिक मुकाबला करा सकती है।