3 भारतीय WWE Superstars जिनका जन्म भारत में हुआ और 2 जिनका नहीं हुआ: Veer Mahaan का जन्म कहां हुआ?

WWE में इस समय भारत के कई सुपरस्टार्स हैं
WWE में इस समय भारत के कई सुपरस्टार्स हैं

WWE दुनिया का सबसे बड़ा प्रो रेसलिंग प्रोमोशन है और जब इसके सबसे बड़े मार्केट्स की बात आती है तो भारत का नाम सबसे ऊपर के स्थानों पर लिया जाता है। मौजूदा समय में वीर महान (Veer Mahaan) WWE में भारत का चेहरा बने हुए हैं, लेकिन क्या आपने कभी खुद से सवाल किया कि महान का जन्म कहां हुआ होगा?

Ad

मौजूदा समय में WWE में कई भारतीय रेसलर्स काम कर रहे हैं, जिनमें से कुछ का जन्म भारत से बाहर भी हुआ है इसलिए उनके नाम के आगे अक्सर 'भारतीय मूल' जोड़ दिया जाता है। भारतीय मूल का रेसलर होने का मतलब उनके माता-पिता या पिछली कोई जनरेशन भारत से दूसरे देश में जा बसी थी।

जिंदर महल और द ग्रेट खली (The Great Khali) समेत कई भारतीय रेसलर्स WWE में काम कर चुके हैं और उन्हें ही ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 3 भारतीय WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिनका जन्म भारत में हुआ और 2 जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ।

पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली - भारत में जन्म हुआ

Ad

द ग्रेट खली का जन्म 1972 में भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के छोटे से गांव धिरईना में हुआ था। उन्होंने साल 2000 में All Pro Wrestling नाम के प्रोमोशन में काम करते हुए प्रो रेसलिंग में कदम रखा था। वो WWE में आने से पहले NJPW समेत कई अन्य प्रोमोशंस में भी काम कर चुके थे।

Ad

2006 में उनका WWE डेब्यू हुआ, जहां डेब्यू के अगले साल ही वो WWE इतिहास के सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने। 2014 में वो अपने इन रिंग करियर को अलविदा कह चुके हैं और आखिरी बार उन्हें रिंग में WWE ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच में फाइट करते देखा गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

सरीना संधू - भारत में जन्म नहीं हुआ

Ad

सरीना संधू को पिछले साल भारतीय गणतंत्र दिवस पर WWE द्वारा आयोजित किए गए Superstar Spectacle नाम के इवेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण पहचान मिली थी। इवेंट में उन्होंने शार्लेट के साथ टीम बनाकर बेली और नटालिया की टीम को मात दी थी। वो मूल रूप से भारतीय हैं, लेकिन उनका जन्म अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हुआ था और एक अमेरिकी नागरिक हैं।

वीर और शैंकी - भारत में जन्म हुआ

जिंदर महल, वीर और शैंकी
जिंदर महल, वीर और शैंकी

वीर का असली नाम रिंकू सिंह है, जिनका जन्म साल 1988 में उत्तर प्रदेश के गोपीगंज नाम के शहर में हुआ था। वहीं शैंकी का असली नाम गुरविंदर सिंह है और उनका जन्म 1991 में हरियाणा के जगाधरी नाम के शहर में हुआ था। वीर महान इस समय मेन रोस्टर में काफी जबरदस्त काम कर रहे हैं और Raw में उन्हें पुश मिल रहा है। दूसरी तरफ शैंकी इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं।

Ad

जिंदर महल - भारत में जन्म नहीं हुआ

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि जिंदर महल इस समय WWE में भारत का चेहरा बने हुए हैं, मगर उनका जन्म भारत नहीं बल्कि कनाडा के कैलगरी नामक शहर में हुआ था। 1986 में जन्मे महल अभी फ्लोरिडा में रहते हैं और WWE चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल कर चुके हैं। इस समय जिंदर महल SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और उनके साथ भारतीय सुपरस्टार शैंकी भी हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications