3 चोटिल सुपरस्टार्स जिनका WWE WrestleMania 41 से पहले वापसी करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है

Ujjaval
WrestleMania से पहले कुछ स्टार्स शायद वापस नहीं आ पाएंगे (Photo: WWE.com)
WrestleMania से पहले कुछ स्टार्स शायद वापस नहीं आ पाएंगे (Photo: WWE.com)

Injured Stars Return Before WrestleMania Impossible: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) इवेंट के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं और अब तक 4 तगड़े मैच ऑफिशियल हो चुके हैं। Road to WrestleMania अलग-अलग ट्विस्ट से भरा रहता है। हाल ही में रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और जेड कार्गिल जैसे स्टार्स ने वापसी करके फैंस को खुश कर दिया। अभी WrestleMania के आयोजन में समय है और कुछ अन्य स्टार्स का रिटर्न भी हो सकता है। हालांकि, चुनिंदा ऐसे रेसलर्स हैं, जिनका अभी वापस आना संभव नहीं लग रहा है। इस आर्टिकल में हम 3 चोटिल WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनका WrestleMania 41 से पहले वापसी करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है।

Ad

3- WWE WrestleMania 41 से पहले जेडी मैकडॉना का वापस आना नामुमकिन है

Ad

जेडी मैकडॉना जनवरी 2025 के आखिरी Raw के एपिसोड में चोटिल हो गए थे। उनकी गर्दन अनाउंसर्स टेबल से काफी जोर से टकरा गई थीं और इसी के चलते वो चोटिल हो गए थे। इसी के चलते वो एक्शन से बाहर हैं। बाद में WWE ने अपडेट देते हुए बताया था कि जेडी को कुछ महीनों तक एक्शन से बाहर रहना होगा। कुछ फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि WrestleMania से पहले वो वापस आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा।

कुछ समय पहले ही मैकडॉना ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने एक चीज क्लियर कर दी कि वो पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं लेकिन उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। इसी बीच जेडी ने यह भी बताया कि डॉक्टर्स ने अभी उन्हें लड़ने के लिए क्लियर नहीं किया है और उन्हें अभी समय लग सकता है। WrestleMania 41 के आयोजन में एक महीने का समय बचा है। ऐसे में जेडी का इसके पहले वापस आना नामुमकिन है। वो संभावित तौर पर साल के सबसे बड़े इवेंट के बाद के किसी एपिसोड द्वारा रिटर्न कर सकते हैं।

2- WWE WrestleMania 41 से पहले इल्या ड्रैगूनोव की वापसी मुश्किल है

Ad

इल्या ड्रैगूनोव ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें Raw के सबसे अच्छे रेसलर्स में से एक माना जाता था। हालांकि, पिछले साल सितंबर में उन्हें गुंथर के खिलाफ लाइव इवेंट में एक मैच के दौरान गंभीर चोट का सामना करना पड़ा। उनके ACL फट गया था और इसी के चलते वो बाहर हैं।

ACL चोट से ठीक होने में छह 6-9 महीने लगते हैं। ड्रैगूनोव को बाहर हुए काफी समय हो गया है लेकिन अब तक उनकी वापसी नहीं हुई है। इससे पता चलता है कि मेडिकल तौर पर अभी वो क्लियर नहीं हैं और ऐसे में उनका WrestleMania 41 से पहले वापस आना मुश्किल है। ड्रैगूनोव को शायद कुछ और समय तक बाहर रहना पड़ सकता है। इन सभी चीजों के बावजूद इल्या ड्रैगूनोव जब भी वापस आएंगे, फैंस उन्हें बड़ा पुश मिलने की उम्मीद लगाएंगे।

1- WWE WrestleMania 41 में ब्रॉन्सन रीड का नज़र आना नामुमकिन है

Ad

ब्रॉन्सन रीड ने SummerSlam 2024 के बाद काफी जबरदस्त सफलता हासिल की। उन्हें सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ दुश्मनी द्वारा फायदा हुआ। WWE ने मेंस WarGames मैच में भी उन्हें शामिल किया। इस मुकाबले में रोमन रेंस पर स्प्लैश लगाने की कोशिश में उनका पैर टूट गया और वो बुरी तरह से चोटिल हो गए।

ब्रॉन्सन रीड ने इसके बाद सर्जरी कराई और अभी एक्शन से बाहर हैं। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि ब्रॉन्सन की वापसी अभी नहीं होगी। वो कुछ और महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगे। इसी के चलते उनका WrestleMania 41 का हिस्सा बनना नामुमकिन है। इन सभी चीजों के बावजूद जब भी रीड एक्शन में दोबारा आएंगे, तो फैंस उन्हें देखकर बेहद खुश हो जाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications