3 दिग्गज WWE कपल्स जो एक ही समय पर चैंपियन रह चुके हैं

Ujjaval
WWE में कई कपल्स ने प्रभावित किया है
WWE में कई कपल्स ने प्रभावित किया है

WWE: WWE में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करके चैंपियन बनना चाहता है। हालांकि, इसके लिए सुपरस्टार्स को कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ना पड़ता है। अपने WWE सफर के दौरान कुछ स्टार्स अन्य रेसलर्स के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं।

WWE में कई बार प्रशंसकों ने कपल्स को ऑन-स्क्रीन काफी ज्यादा पसंद किया है। इसी बीच कुछ कपल्स एक ही समय पर चैंपियन रहने में भी सफल हुए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 प्रसिद्ध WWE कपल्स के बारे में बात करेंगे जो एक ही समय पर चैंपियन रहे हैं।

3- WWE दिग्गज John Cena और Nikki Bella

youtube-cover

जॉन सीना और निकी बैला को WWE इतिहास के सबसे फेमस कपल्स में गिना जा सकता है। दोनों ही रेसलर्स अभी साथ में नहीं हैं और कुछ सालों पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, वो एक लंबे रिलेशनशिप में थे और एक समय आया था, जब दोनों के पास चैंपियनशिप थी।

निकी बैला ने नवंबर 2014 में डीवाज़ चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया और यहां से उनके लंबे टाइटल रन की शुरुआत हुई। वो महीनों तक चैंपियन रहीं। इसी बीच WrestleMania 31 में जॉन सीना ने रुसेव को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। दोनों ही इसी के साथ एक समय पर चैंपियन रहने वाले कपल बन गए थे।

2- ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन

ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को WWE इतिहास का सबसे ज्यादा चर्चित और प्रसिद्ध कपल कहना गलत नहीं होगा। ट्रिपल एच ने जनवरी 2000 में बिग शो को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। स्टैफनी कभी भी एक फुल-टाइम रेसलर के तौर पर नज़र नहीं आई हैं। हालांकि, उन्होंने समय-समय पर कुछ मैच लड़े हैं।

मैकमैहन मार्च 2000 में जैकलीन को हराकर विमेंस चैंपियनशिप जीतने में सफल रही थीं। इसी के साथ स्टैफनी और ट्रिपल एच एक ही समय पर चैंपियन रहने में सफल रहे।हालांकि, कुछ ही हफ्तों तक दोनों एक साथ चैंपियन रह पाए, क्योंकि Backlash 2000 में द रॉक ने ट्रिपल एच को हराकर चैंपियनशिप जीती। दूसरी ओर स्टैफनी ने 5 महीनों तक टाइटल को अपने पास रखा और अगस्त 2020 में लीटा के खिलाफ इसे हार गईं।

1- सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को WWE का मौजूदा समय का सबसे बड़ा पवर कपल कहा जा सकता है। अभी दोनों ही चैंपियंस हैं। सैथ रॉलिंस ने Night of Champions 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया और वो अभी भी चैंपियन हैं। दूसरी ओर बैकी लिंच ने हाल ही में NXT विमेंस टाइटल पर कब्जा जमाया है। दोनों एक ही समय पर चैंपियंस हैं। हालांकि, उन्होंने यह कारनामा पहली बार नहीं किया है।

बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस दोनों ने WrestleMania 35 में अपने-अपने मैचों में जीत हासिल करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। सैथ उस समय यूनिवर्सल चैंपियन बनने में सफल रहे थे, वहीं लिंच ने Raw और SmackDown विमेंस टाइटल जीता था। लिंच SmackDown विमेंस टाइटल को जल्द ही हार गई थीं लेकिन उन्होंने Raw टाइटल को लंबे समय तक अपने पास रखा। देखना होगा कि दोनों ही दिग्गजों का मौजूदा टाइटल रन किस तरह से आगे बढ़ता है और वो कबतक एक ही समय पर चैंपियन बने रहते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now