WWE: WWE में दुनियाभर से रेसलर्स अपना नाम बनाने आते हैं। कई स्टार्स दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी के इतिहास में अमर हो जाते हैं, वहीं बहुत से स्टार्स सफलता से दूर रह जाते हैं। जिन स्टार्स को फैंस का सपोर्ट, प्यार और सम्मान मिलता है, उनके ऊपर कुछ विशेष जिम्मेदारी भी होती है।फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार्स को रिटायर होते हुए नहीं देखना चाहते हैं, लेकिन सुपरस्टार्स को कहीं ना कहीं खुद के स्वास्थ का ध्यान रखने, नए करियर को बनाने या नए टैलेंट्स को आगे बढ़ाने के लिए एक दिन रिटायर होना ही पड़ता है। कंपनी में भी कई ऐसे दिग्गज मौजूद हैं जो जल्द ही रिटायर हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 दिग्गजों के बारे में बात करेंगे, जो एक साल के अंदर इन-रिंग एक्शन से रिटायर हो सकते हैं।3- मौजूदा WWE यूएस चैंपियन Rey Mysterio View this post on Instagram Instagram Postपूर्व वर्ल्ड चैंपियन रे मिस्टीरियो ने अपने दो दशक से भी ज्यादा लंबे WWE करियर में जबरदस्त सफलता हासिल की है। आज 20 साल बाद भी वो उसी तरह फुर्तीले हैं, जैसे वो पहले थे। रे मिस्टीरियो को इसी साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद कुछ ही महीनों बाद उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी को मात देकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी। कंपनी के इतिहास के इस महान दिग्गज ने अपने बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो का करियर अपनी देखरेख में आगे बढ़ाया था। दोनों टैग टीम चैंपियनशिप जीतने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी थी। हालांकि, आज डॉमिनिक अपने ही पिता के खिलाफ हो गए हैं। WrestleMania 40 में रे अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं। निश्चित ही यह बहुत भावुक पल हो सकता है।2- पूर्व विमेंस चैंपियन नटालिया पूर्व विमेंस चैंपियन नटालिया को WWE में डेढ़ दशक से भी ज्यादा हो चुका है। इन 15 सालों में कई स्टार्स आकर चले गए लेकिन द क्वीन ऑफ हार्ट्स के नाम से मशहूर नटालिया आज भी विमेंस रोस्टर की टॉप स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने भारत में हुए लाइव शो में पहले ज़ोई स्टार्क को हराया और फिर विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली को चुनौती दी थी।41 साल की नटालिया की शादी पूर्व टैग टीम चैंपियन टायसन किड से हुई है। फिलहाल इस स्टार जोड़ी के कोई भी बच्चे नहीं हैं। संभव है कि परिवार को आगे बढ़ाने के लिए नटालिया इन-रिंग करियर को जल्द ही विराम लगा दें। हालांकि, वो बाद में किसी बैकस्टेज रोल में भी वापसी कर सकती हैं।1- जॉन सीना Money in the Bank 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट से जॉन सीना फिर से WWE प्रोग्रामिंग में लगातार एक्टिव हैं। वो SmackDown में एजे स्टाइल्स के साथ द ब्लडलाइन के खिलाफ दिख रहे हैं। जॉन आगामी Fastlane 2023 PLE का भी हिस्सा बनेंगे।हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि हॉलीवुड में चल रही राइटर्स की हड़ताल के कारण जॉन WWE के लिए समय निकाल पा रहे हैं। दो दशक से भी ज्यादा समय WWE में बिता चुके जॉन सीना हॉलीवुड का भी बड़ा नाम बन चुके हैं, जिसके कारण उन्हें अब रेसलिंग के लिए समय नहीं मिलता है। यह संभव है कि एक साल के अंदर जॉन सीना अपना आखिरी मैच लड़ें।