3 दिग्गज सुपरस्टार्स जो WrestleMania 37 में नजर नहीं आएंगे और 2 जो चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं

WWE
WWE

2- हिस्सा बन सकते हैं: एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक ने पिछले साल WrestleMania 36 में बॉबी लैश्ले का सामना किया था। साथ ही वो इस इवेंट में लैश्ले पर जीत दर्ज करने में भी सफल रहे थे। इस साल WrestleMania के लिए उनका कोई मैच तय नहीं हुआ है। साथ ही वो लंबे समय से दिखाई नहीं दिए हैं। महीनों से फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

अब जाकर वो अपनी वापसी कर सकते हैं। वो WrestleMania 37 में आंद्रे द जाइंट बैटल रॉयल का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा पिछले साल की तरह इस बार भी उनका कोई मैच WrestleMania में अचानक से बुक किया जा सकता है। रेसलिंग फैंस उनकी वापसी से जरूर ही खुश होंगे।

Quick Links