3 दिग्गज जिन्होंने अपने करियर का आखिरी मुकाबला WWE WrestleMania में लड़ा

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन दिग्गजों का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Legends Who Fought Last Match Wrestlemania: WWE WrestleMania हमेशा खास पलों के लिए याद किया जाता है। हर साल कोई ना कोई तोहफा कंपनी द्वारा जरूर दिया जाता है। इसका इतिहास काफी तगड़ा रहा है। दिग्गजों को इसमें अपार सफलता मिल चुकी है। आप सभी जानते हैं कि किसी भी रेसलर को कभी ना कभी अपना करियर जरूर खत्म करना होता है। WWE द्वारा इनके अंतिम मैच को यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन WWE दिग्गजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अपने करियर का अंतिम मैच WrestleMania में लड़ा।

Ad

#3 WWE WrestleMania 36 में द अंडरटेकर ने जीत हासिल की थी

youtube-cover
Ad

द अंडरटेकर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। करीब तीन दशक तक उन्होंने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। 2022 में उन्हें WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया।

अंडरटेकर ने अपने करियर का आखिरी मैच WrestleMania 36 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था। दोनों के बीच बोनयार्ड मैच हुआ था। अंत में टेकर ने जीत हासिल की थी। टेकर कई बार कह चुके हैं कि वो अब रिंग में मैच लड़ने के लिए दोबारा कभी वापसी नहीं करेंगे। हालांकि, वो बीच-बीच में अभी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।

#2 WWE WrestleMania 35 में कर्ट एंगल को मिली थी मात

youtube-cover
Ad

कर्ट एंगल ने भी रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया। साल 2018 में उन्होंने Raw के जनरल मैनेजर की भूमिका भी निभाई। इस दौरान उन्होंने कुछ मुकाबले भी लड़े। फैंस के बीच वो हमेशा छाए रहते थे।

WrestleMania 35 में कर्ट एंगल ने अपने करियर का अंतिम मैच बैरन कॉर्बिन के खिलाफ लड़ा था। हालांकि, इस मुकाबले से कोई खुश नहीं था। सभी जॉन सीना के साथ दिग्गज का मैच देखना चाहते थे। एंगल को अपने अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस पर भी सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा था।

#1 WWE दिग्गज बतिस्ता ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी

youtube-cover
Ad

साल 2002 में WWE में बतिस्ता ने कदम रखा। उन्हें कंपनी ने अच्छा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। WrestleMania 35 में बतिस्ता ने ट्रिपल एच के खिलाफ अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा था।

दोनों के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच हुआ था। अंत में ट्रिपल एच ने जीत हासिल की थी। मुकाबले में दोनों स्टार्स ने जबरदस्त काम किया था। बतिस्ता अब हॉलीवुड में भी अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। उनकी फिल्में हमेशा हिट रहती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications