3 टॉप स्टोरीलाइंस जिनमें WWE दिग्गज Seth Rollins को शामिल किया जा सकता है

पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस ने हाल ही वापसी की है
पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस ने हाल ही में वापसी की है

Seth Rollins: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के बाद रॉ (Raw) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का अजीब सैगमेंट देखने को मिला था। वो इसके बाद वाले शो में नज़र नहीं आए थे। हाल ही में Raw में सैथ की वापसी हुई है। फैंस उनके फ्यूचर को लेकर चिंतित हो रहे हैं। हालांकि, कई प्रशंसकों का मानना है कि जल्द ही सैथ को पुश मिल सकता है।

इस हफ्ते Raw में वो द मिज़ के खिलाफ नज़र आए थे। रॉलिंस की यहां जीत मिली थी। उम्मीद की जा रही है कि क्रिएटिव टीम जल्द ही सैथ को किसी और स्टोरीलाइन का हिस्सा बना सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 स्टोरीलाइंस के बारे में बात करेंगे, जिनमें सैथ रॉलिंस शामिल हो सकते हैं।

3- WWE में Becky Lynch-Trish Stratus के साथ स्टोरीलाइन में शामिल हो सकते हैं Seth Rollins

youtube-cover

WWE हॉल ऑफ फेमर ट्रिश स्ट्रेटस ने हाल ही में हील टर्न लिया है। 10 अप्रैल 2023 को Raw के दौरान ट्रिश स्ट्रेटस ने सभी को हैरान करते हुए बैकी लिंच पर अटैक कर दिया था। इस अटैक के बाद उन्होंने अपने कैरेक्टर में भी बदलाव किया है। इस स्टोरीलाइन में अब WWE सैथ रॉलिंस को भी शामिल कर सकता है।

इस स्टोरीलाइन में वो ट्रिश स्ट्रेटस के साथ एक सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं और वो दिग्गज से उनके एक्शन को लेकर जवाब भी मांग सकते हैं। सैथ रॉलिंस पहले भी बैकी लिंच की दुश्मनी में शामिल हो चुके हैं। उनके शामिल होने से ये दुश्मनी और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी।

2-अंकल हाउडी के साथ दुश्मनी में हो सकते हैं शामिल

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट फरवरी के अंत से इन-रिंग एक्शन से बाहर हैं। उनका आखिरी मैच रोड टू रेसलमेनिया हाउस शो के दौरान एलए नाइट के खिलाफ हुआ था। इस दौरान न्यूज़ आई थी कि वो किसी दिक्कत की वजह से रिंग से दूर हैं। उनके रिटर्न को लेकर भी कोई अपडेट नहीं आया है।

ब्रे वायट के ना होने पर अब उनके एक और साथी अंकल हाउडी भी नज़र नहीं आ रहे हैं। WWE अब उन्हें एक बार फिर से वापस ला सकते हैं। अपने रिटर्न के बाद वो सैथ रॉलिंस पर अटैक कर सकते हैं और उनके साथ अपनी दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। इस स्टोरीलाइन से उन्हें ही अपने कैरेक्टर को और ज्यादा बेहतर करने का मौका मिलेगा।

1- एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लड़ सकते हैं

WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। रोमन रेंस से हारने के बाद से ही कोडी रोड्स की ब्रॉक लैसनर के साथ स्टोरीलाइन चल रही है। WWE Backlash 2023 में इन दोनों ही स्टार्स का आमना-सामना भी होना है।

ऐसे में अब WWE एक बार फिर से रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच स्टोरीलाइन को शुरू कर सकता है। ये स्टोरीलाइन अगले साल WrestleMania तक जा सकती हैं, जहां सैथ रॉलिंस एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। इस स्टोरीलाइन में सैथ रॉलिंस एक बेबीफेस के रूप में नज़र आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links