WWE Bad Blood 2024 में होने वाले 3 मैच जिनमें बाहरी दखल देखने को मिल सकता है

WWE
WWE Bad Blood में दखलअंदाजी से खराब हो सकता है माहौल (Photo: WWE.com)

Big Matches Interference Bad Blood 2024: WWE Bad Blood 2024 का आयोजन 5 अक्टूबर को होगा। फैंस इस शो को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इसका एक कारण है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) की लंबे समय बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी होगी। कंपनी ने जरूर कुछ ना कुछ बड़े सरप्राइज प्लान किए होंगे। इवेंट में होने वाले मुकाबलों में कई चीजें दांव पर होंगी। रेसलर्स जीत के लिए चीटिंग का रास्ता भी अपना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े मुकाबलों के बारे में बात करेंगे जिनमें दखल की संभावना सबसे ज्यादा है।

Ad

#3 WWE Bad Blood में होने वाले बड़े टैग टीम मैच में दखल की संभावना

Ad

WWE Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स की टक्कर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगी। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में इस तगड़े मुकाबले का ऐलान किया गया था। एक बात तय है कि मुकाबला आसानी से खत्म होने वाला नहीं है। कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा।

इस टैग टीम मैच में टामा टोंगा और टांगा लोआ की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। ये दोनों मुकाबले में आकर सिकोआ और फाटू की मदद कर सकते हैं। दूसरी तरफ जिमी उसो भी वापसी कर रोमन रेंस और कोडी रोड्स का साथ दे सकते हैं।

#2 रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन के बीच होने वाले WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में दखल की संभावना

Ad

रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन की राइवलरी भी इस समय खतरनाक चल रही है। हफ्ते दर हफ्ते इनकी फ्यूड में नई चीज देखने को मिल रही है। Bad Blood में लिव अपने टाइटल को रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। इस मुकाबले में भी दखलअंदाजी की पूरी संभावना है।

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने SummerSlam 2024 में रिप्ली को धोखा देकर लिव का साथ दिया था। इस बार फिर मिस्टीरियो मुकाबले में दखल देकर मॉर्गन का साथ देने की पूरी कोशिश करेंगे। चीटिंग के जरिए लिव अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर सकती हैं।

#1 WWE सुपरस्टार डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के मैच में हो सकता है बवाल

Ad

SummerSlam 2024 में फिन बैलर ने डेमियन प्रीस्ट को बड़ा धोखा दिया था। उनकी वजह से प्रीस्ट को गुंथर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। तब से इन दोनों की राइवलरी भी जोरदार चल रही है।

Bad Blood में डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में दखलअंदाजी हो सकती है। बैलर का साथ देने के लिए कार्लिटो और जेडी मैकडॉना मैच में दखल दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications