WWE: WWE ने कुछ समय पहले भारतीय फैंस को खुशखबरी दी थी कि बहुत जल्द भारत में इवेंट होने वाला है। वहीं अब ये जानकारी भी सामने आ चुकी है कि इसका आयोजन सितंबर में हैदराबाद शहर में होगा। इसमें अभी तक सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), बैकी (Becky Lynch) के अलावा कई नामी भारतीय प्रो रेसलर्स को भी शामिल किया गया है।जिंदर महल से लेकर शैंकी जैसे लंबे और तगड़े रेसलर इस इवेंट में भारत के फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे होंगे। मगर इस आर्टिकल में हम उन 3 मैचों के बारे में आपको बताएंगे, जो WWE Superstar Spectacle 2023 में जरूर होने चाहिए।#)WWE Superstar Spectacle 2023 में होना चाहिए Seth Rollins vs Jinder MahalShubhom ''THE ARTIST'' Dutta@ArtDuttaBlockbuster Main Event... WWE Superstar Spectacle 2023!!Modern Day Maharaja Jinder Mahal vs. The Revolutionary Seth 'Freakin' RollinsWhat's your Reaction and prediction!!!@wrestle_chatter @3dxchetan ...We want Maharaja....in Main Event Fight!! pic.twitter.com/R3ZTLoQzgJ1Blockbuster Main Event... WWE Superstar Spectacle 2023!!Modern Day Maharaja Jinder Mahal vs. The Revolutionary Seth 'Freakin' RollinsWhat's your Reaction 👀 and prediction!!!@wrestle_chatter @3dxchetan ...We want Maharaja....in Main Event Fight!! 🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/R3ZTLoQzgJजिंदर महल का अधिकांश WWE करियर हील किरदार में काम करते हुए गुजरा है, अपने देश के रेसलर को अपनी आंखों के सामने परफॉर्म करते और जीतते देखना भला किसे पसंद नहीं होगा। इसलिए भारतीय फैंस जिंदर महल को इतने बड़े प्लैटफॉर्म पर मैच लड़ते देखने पर गर्व महसूस करते हैं।वहीं उनका सामना सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गज रेसलर से हो तो भारतीय फैंस के लिए मजा दोगुना हो जाएगा। चूंकि रॉलिंस मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी हैं, इसलिए भारत के लोगों के लिए अपने देश के रेसलर को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाला लम्हा बहुत यादगार बन सकता है। वैसे भी जिंदर ने काफी समय से किसी मेन रोस्टर सुपरस्टार के खिलाफ कोई मैच नहीं लड़ा है, इसलिए उनका मैच क्राउड के अंदर रोमांच भर सकता है।#)बैकी लिंच vs रिया रिप्लीRebecca Quin@BeckyLynchWWESo tired of this shit pic.twitter.com/RqBUFkXvJG146121352So tired of this shit pic.twitter.com/RqBUFkXvJGWWE में बैकी लिंच और रिया रिप्ली इस समय क्रमशः टॉप बेबीफेस और टॉप हील फीमेल रेसलर्स में शामिल हैं। बैकी की स्टार पावर समय के साथ बढ़ती गई है और भारतीय लोग भी उनपर प्यार लुटाते आए हैं। बैकी रियल लाइफ प्रेग्नेंसी के कारण 2021 में हुए Superstar Spectacle इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाई थीं, लेकिन इस बार वो जरूर इस शो को अपने लिए यादगार बनाना चाहेंगी।मगर सवाल होगा कि उनका मैच किसके खिलाफ ज्यादा यादगार साबित हो सकता है। इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प रिया रिप्ली हैं, जो मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं और बड़ी हील रेसलर भी हैं। दोनों इन-रिंग परफॉर्मेंस के मामले में महारत रखती हैं, वहीं द जजमेंट डे का इंटरफेरेंस भी इस मैच को अधिक दिलचस्प बना सकता है।#)वीर महान और सांगा vs सैमी ज़ेन और केविन ओवेंसVeer Mahaan@VeerMahaanYou have never heard thunder like this. Get ready for a proper party! #India #wweindia #wwe #indussher #hellfireinhyderabad twitter.com/WWEIndia/statu…19720You have never heard thunder like this. Get ready for a proper party! 🇮🇳 #India #wweindia #wwe #indussher #hellfireinhyderabad twitter.com/WWEIndia/statu…वीर महान को जब साल 2022 में सिंगल्स रेसलर के तौर पर बिल्ड किया गया तो फैंस से भी उन्हें अच्छा रिएक्शन मिल रहा था, लेकिन आगे चलकर किसी कारणवश उनके पुश को ड्रॉप कर दिया गया। वहीं वो अब सांगा के साथ टीम बनाकर, द इंडस शेर के रूप में काम कर रहे हैं। वीर और सांगा, दोनों बहुत तगड़े रेसलर्स हैं और भारतीय प्रो रेसलिंग फैंस के दिलों पर राज करते हैं।उनका सामना मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस से हो रहा हो तो ये मुकाबला Superstar Spectacle 2023 में चार चांद लगा सकता है। ओवेंस और ज़ेन वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मर्स हैं और उनके साथ एक यादगार मैच भारतीय रेसलर्स की टीम को भी मजबूत दिखाने में अहम भूमिका अदा कर सकता है, जो उनके भविष्य के लिए बहुत अहम साबित होगा।