3 बड़ी गलतियां जो WWE दिग्गज Roman Reigns के बेबीफेस रन को पूरी तरह बर्बाद कर सकती हैं

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस बेबीफेस के तौर पर अच्छा कर सकते हैं (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस बेबीफेस के तौर पर अच्छा कर सकते हैं (Photo: WWE.com)

Mistakes Can Ruin Roman Reigns Babyface Run: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने समरस्लैम (SummerSlam 2024) में वापसी के बाद से ही बेबीफेस गिमिक में काम किया है। रोमन को इसके बाद से ही लगातार अच्छा रिएक्शन मिल रहा है और सभी उनसे बेहतर रन की उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं। रोमन का बेबीफेस के तौर पर पिछला रन बेहद निराशाजनक था और WWE ने कई गलतियां की थी। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE दिग्गज रोमन रेंस के बेबीफेस रन को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है।

3- WWE में चैंपियन बनने की स्थिति में रोमन रेंस का लंबे समय तक टाइटल को होल्ड करना

रोमन रेंस का अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के तौर पर रन काफी अच्छा रहा था। इस ऐतिहासिक रन के दौरान रोमन ने कई सारे टॉप स्टार्स को मात दी। इन सभी चीजों के बावजूद रोमन ने अपने रन के आखिरी कुछ महीनों में काफी कम बार नज़र आना शुरू कर दिया था और वो टाइटल भी कम डिफेंड करते थे। इससे फैंस खुश नहीं थे। यह चीज रोमन रेंस के साथ दोबारा नहीं होनी चाहिए।

रोमन रेंस उस समय हील थे, तो उनका कम टाइटल डिफेंड करना पूरी तरह से सूट करता था। हालांकि, अब चीजें एकदम अलग हैं। फैंस रोमन रेंस को चीयर करते हैं और उनका साथ देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी वजह से रोमन अब फिर से चैंपियन बनते हैं और कम मौकों पर टाइटल को दांव पर लगाते हैं या लंबे समय तक चैंपियनशिप होल्ड करते हैं, तो इससे उनके बेबीफेस रन पर असर पड़ सकता है। फैंस को यह चीज बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। इसी वजह से WWE को यह गलती नहीं करनी चाहिए।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस का अपने साथियों की मदद नहीं करना

youtube-cover

रोमन रेंस Survivor Series WarGames 2024 के बाद ब्रेक पर चले गए और सीधा Raw Netflix डेब्यू शो का हिस्सा बने थे। अब उनकी अगली अपीयरेंस 27 जनवरी 2025 को Raw में आने वाली है। पिछले कुछ हफ्तों में देखा गया है कि नए ब्लडलाइन और ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस के साथियों की नाक में दम कर दिया है। समय-समय पर उसोज़ और सैमी ज़ेन की हालत खराब होती हुई आई है।

रोमन रेंस का साथ उसोज़ और सैमी ज़ेन देते हैं लेकिन जब उनकी हालत खराब होती है, तब असली ट्राइबल चीफ नहीं आते हैं। यह सही मायने में एकदम निराशाजनक चीज है। रोमन बेबीफेस हैं और फैंस उम्मीद करते हैं कि जब उनके साथियों को जरूरत हो, तब वो आएंगे। अगर रोमन इसी तरह से लगातार नज़र नहीं आते हैं और अपने साथियों को अकेला छोड़कर उनकी हालत खराब होने देते हैं, तो इससे फैंस उनके खिलाफ हो सकते हैं और उनके बेबीफेस गिमिक पर असर पड़ सकता है।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस का अपने साथियों के साथ फिर से खराब बर्ताव करना एकदम गलत रहेगा

youtube-cover

रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ पद दोबारा हासिल कर लिया है। रोमन पिछले कुछ महीनों में बदल गए हैं लेकिन इसके पहले ट्राइबल चीफ रहते हुए रोमन रेंस ने कई बार अपने ब्लडलाइन के सदस्यों पर निशाना साधकर उनकी बेइज्जती की। उन्होंने जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन तीनों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। इसी वजह से उन्होंने बाद में अलग-अलग समय पर रोमन को धोखा दिया था।

असली ट्राइबल चीफ को यह चीज दोबारा पावर में आने के बाद अब नहीं करनी चाहिए। उन्हें अपनी पुरानी गलतियों को सुधारना चाहिए। अगर वो एक बार फिर सैमी ज़ेन की वफादारी पर शक करते हैं, या उसोज़ के साथ खराब बर्ताव करते हैं, तो यह चीज उनके बेबीफेस रन को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है। इसी वजह से WWE दिग्गज को यह गलती करने से पूरी तरह बचना चाहिए और अपने साथियों की मदद करनी चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications