3 बड़ी गलतियां जो Roman Reigns को WWE WrestleMania 41 से पहले बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
रोमन रेंस को कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए (Photo: WWE.com)

Mistakes Roman Reigns Should Avoid Before WrestleMania: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) की SmackDown के अगले एपिसोड द्वारा वापसी होने वाली है। फैंस उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania 41) अब समय के साथ करीब आता जा रहा है और रोमन के संभावित मैच पर फैंस की नज़र है।

Ad

रिपोर्ट्स की मानें, तो रेंस का सामना सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से ट्रिपल थ्रेट मैच में देखने को मिलने वाला है। रोमन को लेकर हर कदम WWE को सोच-समझकर रखना होगा, क्योंकि कुछ गलतियां मजा किरकिरा कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE WrestleMania 41 से पहले रोमन रेंस को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

3- रोमन रेंस का WWE WrestleMania से पहले ज्यादातर शोज़ से दूर रहना

Ad

रोमन रेंस एक पार्ट टाइम सुपरस्टार हैं। Royal Rumble के समापन के बाद से ही Road to WrestleMania शुरू हो जाता है। Royal Rumble के बाद लगभग डेढ़ महीने तक रोमन एक्शन से पूरी तरह दूर रहे। उनका इतने समय तक गायब रहना फैंस को पसंद नहीं आया। रोमन आखिरी SmackDown और Raw का हिस्सा भी नहीं रहे। रोमन की सिर्फ अगली दो अपीयरेंस अनाउंस है

रोमन के इसके बाद के भविष्य पर भी अभी सवाल है। रोमन को WrestleMania से पहले लगभग हर हफ्ते अपनी अपीयरेंस देनी चाहिए। इस तरीके से वो अपने संभावित ट्रिपल थ्रेट मैच को हाइप कर पाएंगे। साल के सबसे बड़े शो से पहले उनका ज्यादातर समय दूर रहना फैंस को गुस्सा दिला सकता है। WrestleMania 41 से पहले WWE किसी भी तरह से फैंस की कड़ी आलोचना का सामना नहीं करना चाहेगा।

2- रोमन रेंस को WWE WrestleMania 41 से पहले नए ब्लडलाइन से दूर रहना चाहिए

Ad

रोमन रेंस की नए ब्लडलाइन के साथ अनबन फैंस को अच्छे से याद होगी। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद रोमन ने सोलो सिकोआ और उनके ग्रुप के खिलाफ स्टोरलाइन में काम किया था। यह काफी लंबी चली थी और Raw Netflix डेब्यू द्वारा इसका अंत हो गया। रोमन को आखिर अलग दिशा में जाते हुए देखकर फैंस खुश हो गए थे। रोमन की अगली दो अपीयरेंस SmackDown में होने वाली है।

ब्लू ब्रांड के शो में ही नए ब्लडलाइन के सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा नज़र आ रहे हैं। इसी के चलते WWE आने वाले समय में रोमन रेंस का नए ब्लडलाइन के साथ किसी तरह का बैकस्टेज सैगमेंट या इन-रिंग स्टेयरडाउन करा सकता है। हालांकि, WrestleMania से पहले रोमन को नए ब्लडलाइन से भिड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए। रोमन और नए ब्लडलाइन का अभी अलग-अलग स्टोरी एंगल चल रहा है और इसी पर उन्हें ध्यान देना चाहिए। कुछ महीनों बाद दोबारा उनकी स्टोरी शुरू की जा सकती है।

1- WWE दिग्गज पॉल हेमन पर रोमन रेंस का शक करना या उनसे अनबन होना

Ad

रोमन रेंस ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए Raw के एपिसोड में वापसी की थी। उस समय कुछ ऐसा देखने को मिला था, जो रोमन को पसंद नहीं आया। उनके वाइजमैन पॉल हेमन रिंग में सीएम पंक को सहारा देते हुए नज़र आ रहे थे। रोमन का इसी कारण गुस्सा फूटा और उन्होंने सीएम पंक पर हमला किया। पंक को पहले पॉल मैनेज कर चुके हैं और अभी वो अच्छे दोस्त हैं। इसी के चलते पॉल के मन में बेस्ट इन द वर्ल्ड के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है।

रोमन को इन सभी चीजों के बावजूद पॉल हेमन पर शक करने की जरूरत नहीं है। इस तरह से उनका ध्यान सैथ रॉलिंस और पंक से बदला लेने से हट जाएगा। कुछ मिलाकर उन्हें इस चीज का नुकसान हो सकता है। हेमन हमेशा ही रोमन के लिए लॉयल रहे हैं और इसी के चलते रोमन को उनके साथ अपने रिश्ते में अनबन लाने की गलती नहीं करनी चाहिए। WrestleMania 41 से पहले यह रोमन रेंस के मोमेंटम को पूरी तरह से खराब कर सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications