Roman Reigns की वापसी का हुआ ऐलान, फैंस की खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना; WWE ने SmackDown से पहले दी खुशखबरी

Ujjaval
रोमन रेंस को लेकर अहम ऐलान हुआ (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को लेकर अहम ऐलान हुआ (Photo: WWE.com)

Big Announcement Roman Reigns: WWE से अभी रोमन रेंस (Roman Reigns) पूरी तरह से गायब हैं। Royal Rumble में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) द्वारा हुए हमले की वजह से वो चोटिल हो गए थे और अभी ब्रेक पर हैं। रोमन की वापसी को लेकर चीजें क्लियर नहीं थी लेकिन अब SmackDown के अगले एपिसोड से पहले एक ब्लॉकबस्टर ऐलान देखने को मिल गया है, जिसके बारे में जानकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। WWE ने ऑफिशियल तौर पर रोमन की दो बड़ी अपीयरेंस के बारे में बता दिया है।

Ad

WWE ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। इसके द्वारा बताया गया है कि रोमन रेंस बोलोग्ना, इटली में 21 मार्च 2025 को होने वाले SmackDown के एपिसोड में वापसी करने वाले हैं। इसके साथ ही असली ट्राइबल चीफ की अपीयरेंस 28 मार्च 2025 को लंदन, इंग्लैंड में होने वाले SmackDown के एपिसोड में भी देखने को मिलने वाली है। रोमन रेंस की वापसी को लेकर कुछ फैंस के मन में सवाल थे लेकिन अब यह उन सभी के लिए खुशखबरी है।

आप नीचे WWE की ऑफिशियल पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस पर सैथ रॉलिंस ने क्यों किया था जानलेवा हमला?

रोमन रेंस ने मेंस Royal Rumble मैच जीतकर WrestleMania में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने का लक्ष्य बनाया था। वो रंबल मुकाबले में नज़र आए और तगड़ा प्रदर्शन किया। मैच में सैथ रॉलिंस ने भी हिस्सा लिया था। सैथ और रोमन के बीच काफी बड़ा इतिहास है और वो एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं। इसी वजह से दोनों एक-दूसरे पर फोकस कर रहे थे। इसी बीच सीएम पंक ने फायदा उठाकर दोनों को ही Royal Rumble मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

सैथ रॉलिंस को रोमन का उन्हें टारगेट करना पसंद नहीं आया और उनका रेंस पर गुस्सा फूटा। उन्होंने रोमन रेंस पर डबल स्टॉम्प लगाया और सीएम पंक से ब्रॉल किया। विजनरी यहां नहीं रुके, उन्होने एकमात्र ट्राइबल चीफ को स्टील स्टेप्स पर स्टॉम्प लगाया। इसके बाद रोमन पूरी तरह से धराशाई हो गए। बाद में Raw के अगले एपिसोड द्वारा कमेंट्री टीम ने बताया कि रेंस अनिश्चित समय के लिए एक्शन से दूर हैं। देखना होगा कि रेंस कब तक वापस आते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications