WWE का Roman Reigns को लेकर बड़ा ऐलान, फैंस का टूटेगा दिल; WrestleMania से भी होंगे बाहर?

WWE
रोमन रेंस को लेकर आई बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Update: WWE ने रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बहुत बड़ा ऐलान करते हुए फैंस का दिल तोड़ दिया है। रेसलमेनिया (WrestleMania) से पहले इस तरह के अपडेट की उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। हाल ही में हुए Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में 30 मैन रंबल मैच के दौरान रोमन पर अटैक हुआ था और उनकी इंजरी के बारे में हर कोई जानने को इच्छुक था।

Ad

आपको बता दें कि Royal Rumble मैच के दौरान सीएम पंक ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को एक साथ एलिमिनेट कर दिया था। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस के ऊपर अपना गुस्सा निकाला, पहले उन्हें जमीन पर स्टॉम्प दिया ओर फिर स्टील स्टेप्स के ऊपर भी उनके ऊपर यह खतरनाक मूव लगाया।

Raw में रोमन रेंस की इंजरी को लेकर कमेंटेटर माइकल कोल द्वारा अपडेट दिया गया और उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस को इंजरी हुई है, लेकिन जबतक वो खुद फैसला नहीं लेते हैं तबतक उसका खुलासा नहीं किया जाएगा। उनके ट्रेनर के मुताबिक वो अनिश्चितकाल के लिए एक्शन से दूर हो गए हैं।"
Ad

एकमात्र ट्राइबल चीफ को लेकर जो अपडेट आया है वो निश्चित तौर पर काफी हैरान करने वाला है। अभी यह भी कहना मुश्किल है कि वो WWE WrestleMania तक भी फिट हो पाएंगे या नहीं। अगर वो साल के सबसे बड़े इवेंट को मिस करते हैं तो डेब्यू के बाद यह दूसरा मौका होगा जब रेंस इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।

WWE में रोमन रेंस ने आखिरी बार WrestleMania को कब मिस किया था?

रोमन रेंस ने साल 2012 में WWE डेब्यू किया था और इसके बाद से वो कई बार शो ऑफ द शो को मेन इवेंट कर चुके हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ एक बार WrestleMania को मिस किया है। साल 2020 में कोविड की वजह से रेंस ने WrestleMania 36 से अपना नाम वापस ले लिया था। इस इवेंट में वो गोल्डबर्ग को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले थे। हालांकि, उनके बाहर होने के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन ने उनकी जगह ली थी। रेंस ने इसके बाद WrestleMania 37, 38, 39 और 40 को मेन इवेंट किया था। वो इस साल मेनिया को मिस करते हैं तो उनकी मेन इवेंट करने वाली स्ट्रीक का भी अंत हो जाएगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications