डेनियल ब्रायन द्वारा एजे स्टाइल्स को हराकर WWE चैंपियन बनना
![Bryan looks across at the supine Styles.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/5c2c1-15442654644927-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/5c2c1-15442654644927-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/5c2c1-15442654644927-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/5c2c1-15442654644927-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/5c2c1-15442654644927-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/5c2c1-15442654644927-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/5c2c1-15442654644927-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/5c2c1-15442654644927-800.jpg 1920w)
इसमें कोई शक नहीं है कि डेनियल ब्रायन WWE के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार हैं तो वहीं एजे स्टाइल्स कंपनी के सबसे शानदार परफॉर्मर। डेनियल ब्रायन ने इस साल के रिंग में वापसी करते कई शानदार मुकाबले दिए। चोट के कारण पिछले काफी समय से रिंग एक्शन से दूर डेनियल ब्रायन की वापसी फैंस के लिए एक यादगार पल था।
वहीं एजे स्टाइल्स ने पिछले दो सालों से WWE शानदार मुकाबले देने का जिम्मा उठा रखा है। फैंस को पूरे साल उनके शानदार मुकाबले देखने को मिले। 1 साल से भी ज्यादा समय तक WWE चैंपियन रहने वाले एजे स्टाइल्स ने कई मौको पर टाइटल डिफेंड किया।
इसी कड़ी में उनका मुकाबला टाइटल के लिए डेनियल ब्रायन के खिलाफ बुक किया गया। फैंस को उम्मीद थी कि एजे स्टाइल्स एक बार फिर WWE चैंपियनशिप का बचाव कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डेनियल ब्रायन ने एजे स्टाइल्स को लो ब्लो मारकर WWE चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।