3 NXT Superstars जो WWE SummerSlam 2023 के बाद मेन रोस्टर पर डेब्यू कर सकते हैं

कई स्टार्स SummerSlam के बाद WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं
कई स्टार्स SummerSlam के बाद WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं

SummerSlam 2023: WWE हमेशा रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) दोनों ब्रांड्स के शोज़ को फ्रेश रखने के लिए NXT से कुछ स्टार्स को मेन रोस्टर में शामिल करता है। इस साल WWE ड्राफ्ट और रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के बाद कई स्टार्स मेन रोस्टर में डेब्यू कर चुके हैं। इस बार ड्राफ्ट में प्रिटी डेडली (Pretty Deadly), ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) और कैमरन ग्राइम्स (Cameron Grimes) स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड का हिस्सा बने थे।

ज़ोई स्टार्क, जेडी मैकडॉनघ, कटाना चांस और केडन कार्टर को Raw में ड्राफ्ट किया गया है। WWE में अब इस साल का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट SummerSlam होने जा रहा है। ऐसे में फैंस को आने वाले समय में कई और NXT स्टार्स के मेन रोस्टर पर डेब्यू देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं 3 NXT सुपरस्टार्स के बारे में, जो SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद मेन रोस्टर पर डेब्यू कर सकते हैं।

3- WWE SummerSlam के बाद Wes Lee कर सकते हैं मेन रोस्टर डेब्यू

NXT में अभी तक वेस ली को मेन इवेंट पुश नहीं मिला है, लेकिन इसके बाद भी वो मेन रोस्टर में डेब्यू कर सकते हैं। वो एक कम्पलीट स्टार हैं। उनके कैरेक्टर और इन-रिंग वर्क को फैंस पसंद कर रहे हैं। उनके पास Raw और SmackDown में सफलता हासिल करने की क्षमता भी है।

बॉडी साइज़ की वजह से उनके पुश को लेकर जरूर WWE पर सवाल उठ सकते हैं क्योंकि उनके ही जैसे चेड गेबल को अभी तक WWE ने कोई बड़ा पुश नहीं दिया है। WWE वेस ली को मिड कार्ड डिवीजन में शामिल कर सकता है। मिड कार्ड में वो कई स्टार्स के खिलाफ नज़र आ सकते हैं।

2- WWE सुपरस्टार कोरा जेड

NXT 2.0 के शुरू होने के बाद से ही कोरा जेड को लगातार पुश मिल रहा है। वो शो के कई बड़े सैगमेंट का भी हिस्सा बन चुकी हैं। इसके अलावा वो वॉरगेम्स में भी नज़र आई थीं। फैंस को उम्मीद है कि वो फ्यूचर में NXT विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।

हाल में ही कोरा जेड ने रॉक्सेन परेज़ पर अटैक करके हील टर्न ले लिया था। उनके इस हील टर्न को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। WWE भी उनके इस हील टर्न को अच्छे से यूज़ करना चाहेगा। ऐसे में वो उन्हें मेन रोस्टर में ला सकते हैं, जहां पर वो डैमेज कंट्रोल या किसी अन्य ग्रुप का हिस्सा बन सकती है। जेड का भविष्य बतौर हील और बेबीफेस काफी बेहतरीन रहने वाला है।

1- पूर्व NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर अपने NXT रन के दौरान येलो ब्रांड के गोल्डन बॉय रहे हैं। उन्होंने शो में पहले ही मैच में एलए नाइट को मात दी थी। इसके अलावा उन्होंने टॉमैसो सिएम्पा को हराकर NXT चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। ब्रॉन ब्रेकर दो बार NXT चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

ब्रॉन ब्रेकर Raw और SmackDown दोनों ही शोज़ में नज़र आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के खिलाफ भी प्रोमो कट किया था और बाद में मैच लड़ा था। WWE उन्हें Raw ब्रांड का हिस्सा बना सकता है, जहां पर वो कंपनी के टॉप स्टार्स के खिलाफ नज़र आ सकते हैं। ब्रेकर पूरी तरह से मेन रोस्टर रन के लिए तैयार दिखते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now