साल 2020 के WWE रॉ के पहले एपिसोड में ब्रॉक लैसनर की वापसी होगी। रेड ब्रांड इसके लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी ये जानना चाहते हैं कि लैसनर का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगी। जो भी अगला प्रतिद्वंदी होगा वो रॉयल रंबल में लैसनर के साथ मुकाबला करेगा।रॉयल रंबल को अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। पॉल हेमन आकर अब लैसनर की स्टोरीलाइन आगे बढ़ाएंगे। पिछले साल समरस्लैम के बाद लैसनर टीवी पर नजर नहीं आए है। कई सुपरस्टार्स हैं जो लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। अब ये किसे मौका मिलेगा वो तो रॉ के एपिसोड में ही पता चलेगा।ये भी पढ़ें: WWE के 5 बड़े रिकॉर्ड जो 2020 में जरूर टूटने चाहिएतो आइए जानते हैं कौन से तीन सुपरस्टार्स रॉयल रंबल के लिए लैसनर को चुनौती पेश कर सकते हैं।# डियो मैडिनSince everyone’s doing it, 2020 Goals:1. Beat @BrockLesnar’s bitch ass. pic.twitter.com/GQMCF74RhF— DIO / Brennan Williams (@GREATBLACKOTAKU) January 4, 2020द बीस्ट ने पिछले साल रे मिस्टीरियो को ढूंढते हुए बैकस्टेज कुछ लोगों को पीटा था और स्टेज पर उनका शिकार उस समय WWE रॉ के कमेंटेटर भी बने। WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने रॉ कमेंटेटर डियो मैडिन को अनाउंस टेबल पर F5 देिया था। तभी से डियो मैडिन इस चीज का बदला लेना चाहते हैं। वो कई बार बोल चुके हैं कि वो लैसनर के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। कई रिपोर्ट में भी ये बात सामने आई है कि डियो अब इन रिंग एक्शन में नजर आऩे वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है डियो आकर लैसनर को रॉयल रंबल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।