सुपरस्टार शेक-अप के बाद रोमन रेंस स्मैकडाउन लाइव में आ गए लेकिन अब रोमन रेंस ने एक बार फिर से रॉ पर वापसी करने की इच्छा जताई है। रोमन रेंस ने हाल ही में ट्विटर पर बताया कि उन्हें मंडे नाइट रॉ पर अपना अधूरा काम पूरा करना है।
इस ट्वीट के तुरंत बाद WWE यूनिवर्स रोमन रेंस के रॉ पर आने के बारे में बात कर रहा था। पूरे सोशल मीडिया पर इसी बारे में बात चल रही थी। लेकिन कुछ समय बाद WWE ने रोमन रेंस की इस इच्छा पर पानी फेर दिया।
WWE ने बताया कि रोमन अब स्मैकडाउन के रैसलर हैं इसलिए वह रॉ में नहीं आ सकते हैं। लेकिन फिर भी ऐसा लगता है कि वह रॉ के एपिसोड में जरूर आएंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 चीजों की, जो रोमन रेंस रॉ में आकर कर सकते हैं।
#3 रॉ में शेन मैकमैहन और विंस मैकमैहन के साथ फ़्यूड
WWE को स्मैकडाउन के लिए फॉक्स नेटवर्क की ओर बहुत बड़ी डील मिली थी, जिसके बाद से यही आसार लगाए जा रहे थे कि रॉ से कोई बड़ा स्टार स्मैकडाउन में जा सकता है। सुपरस्टार शेक-अप में रोमन स्मैकडाउन में आ गए, जिसके बाद उन्होंने विंस मैकमैहन को सुपरमैन पंच मारा।
रोमन रेंस और विंस मैकमैहन की इस फ़्यूड को स्मैकडाउन लाइव में चलाया जा रहा था लेकिन WWE की घटती व्यूवरशिप को देखकर शायद विंस मैकमैहन ने इस स्टोरीलाइन को रॉ में लाने का विचार किया।
विंस मैकमैहन ने कुछ समय पहले बताया भी था कि WWE की व्यूवरशिप कम होने का कारण है कंपनी में बड़े सुपरस्टार्स की कमी। विंस हमेशा से ही रोमन रेंस को पसंद करते आ रहे हैं इसलिए शायद हमें इन दोनों की फ़्यूड रेड ब्रांड में भी देखने को मिल सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं