3 बड़े कारणों से Raw में आना चाह रहे हैं रोमन रेंस

On raw to face goldberg

सुपरस्टार शेक-अप के बाद रोमन रेंस स्मैकडाउन लाइव में आ गए लेकिन अब रोमन रेंस ने एक बार फिर से रॉ पर वापसी करने की इच्छा जताई है। रोमन रेंस ने हाल ही में ट्विटर पर बताया कि उन्हें मंडे नाइट रॉ पर अपना अधूरा काम पूरा करना है।

इस ट्वीट के तुरंत बाद WWE यूनिवर्स रोमन रेंस के रॉ पर आने के बारे में बात कर रहा था। पूरे सोशल मीडिया पर इसी बारे में बात चल रही थी। लेकिन कुछ समय बाद WWE ने रोमन रेंस की इस इच्छा पर पानी फेर दिया।

WWE ने बताया कि रोमन अब स्मैकडाउन के रैसलर हैं इसलिए वह रॉ में नहीं आ सकते हैं। लेकिन फिर भी ऐसा लगता है कि वह रॉ के एपिसोड में जरूर आएंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 चीजों की, जो रोमन रेंस रॉ में आकर कर सकते हैं।

#3 रॉ में शेन मैकमैहन और विंस मैकमैहन के साथ फ़्यूड

Reigns

WWE को स्मैकडाउन के लिए फॉक्स नेटवर्क की ओर बहुत बड़ी डील मिली थी, जिसके बाद से यही आसार लगाए जा रहे थे कि रॉ से कोई बड़ा स्टार स्मैकडाउन में जा सकता है। सुपरस्टार शेक-अप में रोमन स्मैकडाउन में आ गए, जिसके बाद उन्होंने विंस मैकमैहन को सुपरमैन पंच मारा।

रोमन रेंस और विंस मैकमैहन की इस फ़्यूड को स्मैकडाउन लाइव में चलाया जा रहा था लेकिन WWE की घटती व्यूवरशिप को देखकर शायद विंस मैकमैहन ने इस स्टोरीलाइन को रॉ में लाने का विचार किया।

विंस मैकमैहन ने कुछ समय पहले बताया भी था कि WWE की व्यूवरशिप कम होने का कारण है कंपनी में बड़े सुपरस्टार्स की कमी। विंस हमेशा से ही रोमन रेंस को पसंद करते आ रहे हैं इसलिए शायद हमें इन दोनों की फ़्यूड रेड ब्रांड में भी देखने को मिल सकती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच मैच की स्टोरीलाइन की शुरुआत- सऊदी अरब का शो

Goldberg

सऊदी अरब में 7 जून 2019 को WWE का शो देखने को मिलेगा। इस इवेंट में अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर सहित गोल्डबर्ग भी आने वाले हैं। WWE ने अभी तक उनके लिए किसी भी प्रतिद्वंदी का एलान नहीं किया है।

WWE जरूर उनके लिए किसी बड़े स्टार को ही चुनेगी। रोमन रेंस, गोल्डबर्ग को सऊदी अरब के शो के लिए चैलेंज कर सकते हैं। रोमन रेंस की स्मैकडाउन लाइव में इलायस के साथ स्टोरीलाइन चल रही है। इसलिए WWE दोनों स्टोरीलाइन को अलग रखने के लिए अलग-अलग ब्रांड पर रोमन रेंस की फ़्यूड को चलाए।

कुछ सालों पहले भी हमें रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच रॉ में एक सैगमेंट देखने को मिला था। जहां से फैंस को अनुमान हो गया था कि भविष्य में हमें इन दोनों के बीच मैच जरूर देखने को मिल सकता है।

#1 ऑल एलीट रैसलिंग के आने की वजह से व्यूवरशिप में गिरावट

Aew

AEW का इस महीने की 25 तारीख को 'डबल ओर नथिंग' नाम का इवेंट देखने को मिलेगा। सारे रैसलिंग फैंस इस शो के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं।

WWE का नुकसान आखिरकार AEW का ही फायदा है। इस इवेंट में पूर्व WWE चैंपियन क्रिस जैरिको, कैनी ओमेगा, कोडी रोड्स और यंग बक्स देखने को मिलेंगे। इस इवेंट के पहले ही अगर फैंस WWE देखेंगे, तो AEW के बारे में कम सोचेंगे जिससे WWE का फायदा होगा।

इसलिए WWE रोमन रेंस को दोनों ही ब्रांड्स पर उपयोग कर सकती है, जिससे WWE को अच्छी व्यूवरशिप भी मिले और लोगों का AEW की ओर ध्यान न जाए।

विंस मैकमैहन व्यूवरशिप को बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वह रोमन रेंस को दोनों ही ब्रांड पर उपयोग करके रॉ और स्मैकडाउन दोनों ही जगह पर अच्छी व्यूवरशिप पा सकते हैं।

Quick Links