3 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में साथ काम कर धमाल मचा सकते हैं

WWE,  Ludwig Kaiser, Tiffany Stratton, Chelsea Green, Rhea Ripley
रिंग में शानदार पोज के साथ लुडविग काइजर और टिफनी स्ट्रैटन (Photo: WWE.com)

Real Life Couples Can Work Together WWE: WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा है। रॉ (Raw), SmackDown और NXT में टैलेंट की भरमार है। कई जाने-माने कपल्स भी यहां पर हैं। WWE रेसलर्स ज्यादातर ट्रेवल में ही रहते हैं। इस दौरान कुछ की तगड़ी दोस्ती हो जाती है। कई फिर इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध जाते हैं। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के बारे में आप सभी जानते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। ऐसे बहुत उदाहरण मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 रियल लाइफ कपल्स के बारे में बात करेंगे जो WWE में साथ काम कर धमाल मचा सकते हैं।

Ad

#3 WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन और लुडविग काइजर का रिश्ता है पक्का

Ad

टिफनी स्ट्रैटन इस समय WWE में टॉप SmackDown स्टार के रूप में काम कर रही हैं। WrestleMania 41 में वो अपनी विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों की राइवलरी अब पर्सनल हो गई है। लुडविग काइजर Raw का हिस्सा हैं।

दोनों के रिलेशन के बारे में अब तो पूरी दुनिया को पता चल गया है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में फ्लेयर ने काइजर का जिक्र किया था। अब दरवाजा खुल चुका है तो दोनों WWE टीवी पर साथ नज़र आ सकते हैं। दोनों को साथ काम करते हुए देखकर फैंस को बहुत अच्छा लगेगा।

#2 क्या मैट कार्डोना करेंगे WWE में वापसी?

Ad

चेल्सी ग्रीन इस समय विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं। उनकी एंट्री पर सभी लोग खुश हो जाते हैं। काफी मनोरंजक कैरेक्टर वो इस समय निभा रही हैं। 2020 में WWE ने मैट कार्डोना को रिलीज कर दिया था, जिन्हें जैक रायडर के नाम से जाना जाता था। ग्रीन और कार्डोना भी काफी फेमस कपल हैं।

कार्डोना कई बार WWE में अपनी वापसी की इच्छा जता चुके हैं। अगर वो वापस आते हैं तो फिर चेल्सी के साथ टीवी पर उनका काम जबरदस्त रह सकता है। दोनों रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम और ऊंचा कर सकते हैं।

#1 WWE में रिया रिप्ली कर रही हैं जबरदस्त काम

Ad

रिया रिप्ली अब किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। रिंग में जब भी वो आती हैं तो फैंस खुश हो जाते हैं। WrestleMania 41 में होने वाले विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का हिस्सा भी वो हैं। बडी मर्फी के साथ उनकी शादी हुई है, जो पहले WWE में काम कर चुके हैं।

मर्फी इस समय AEW में काम कर रहे हैं लेकिन फ्यूचर में उनके WWE में दोबारा आने की पूरी उम्मीद है। वो आते हैं तो टीवी पर उनकी जोड़ी को रिप्ली के साथ खूब पसंद किया जाएगा। रिप्ली और मर्फी साथ में अपनी ताकत दिखाकर मेला लूट सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications