Rhea Ripley Get Married: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी और बडी मैथ्यूज (WWE में बडी मर्फी) की शादी हो गई है। इन दोनों सुपरस्टार्स ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। साल 2022 से दोनों साथ में थे।रिया रिप्ली ने खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में 'Til death 23.06.24' लिखा। इससे ये पता चलता है कि दोनों की शादी पिछले रविवार को हुई है। रिप्ली और बडी ने अपने रिलेशन को साल 2022 में सार्वजनिक किया था। तब से लगातार दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर कई बार शानदार तस्वीरें भी शेयर की। आपको बता दें रिया और बडी ऑस्ट्रेलिया के हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 40 के बाद रिया रिप्ली ने छोड़ा था टाइटलWWE WrestleMania 40 के बाद इस साल रिया रिप्ली को बहुत बड़ा झटका लगा था। मेनिया में रिप्ली ने अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड की थी। इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में बैकस्टेज लिव मॉर्गन ने उनके ऊपर खतरनाक अटैक कर दिया था। उनके शोल्डर में इंजरी आ गई थी। उन्हें इस वजह से मजबूरन अपने टाइटल को छोड़ना पड़ा था।इसके बाद बैकी लिंच ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी। मौजूदा समय में ये टाइटल लिव मॉर्गन के पास है। खैर रिप्ली की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उनकी चर्चा लगातार रेड ब्रांड में चलती रहती है।दरअसल डॉमिनिक मिस्टीरियो की स्टोरीलाइन इस समय लिव मॉर्गन के साथ चल रही है। आपको पता है कि रिया और डॉमिनिक ने साथ में बहुत काम किया। ऐसा लग रहा है कि कुछ समय बाद लिव और डॉमिनिक एक साथ काम करेंगे। लिव बीच-बीच में रिया का नाम भी लेती रहती हैं। आगे जाकर रिया वापसी करेंगी तो फिर स्टोरीलाइन में नया मोड़ आ सकता है। लिव और रिया की राइवलरी देखने को मिल सकती है। डॉमिनिक इसमें बड़ा रोल निभा सकते हैं।हाल ही में रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्होंने सर्जरी का रास्ता नहीं चुना है। वो इस समय रिहैब में चल रही हैं। कहा गया था कि SummerSlam 2024 तक उनकी वापसी संभव नहीं है।