WWE में 380 दिन बाद अपने टाइटल को छोड़ने वाले फेमस Superstar की वापसी को लेकर आई बुरी खबर, SummerSlam से भी बाहर होना तय?

WWE सुपरस्टार को इंजरी के कारण लगा था झटका
WWE सुपरस्टार को इंजरी के कारण लगा था झटका

Rhea Ripley Injury Status: WWE WrestleMania 40 के बाद रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को बहुत बड़ा झटका लगा था। इंजरी के कारण उन्हें विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी। 380 दिन तक वो चैंपियन रहीं। अब उनकी इंजरी और वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

Wrestling Observer Newsletter के अनुसार रिप्ली ने अपने कंधे की सर्जरी का रास्ता नहीं चुना है। वो इस समय रिहैब में चल रही हैं। रिप्ली इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट डालती रहती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर उनका कंधा जल्दी ठीक नहीं हुआ तो फिर आगे जाकर उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। फिलहाल तो रिया की वापसी जल्दी संभव नहीं है। SummerSlam 2024 में उनकी वापसी की उम्मीद भी फैंस को नहीं करनी चाहिए।

रिया रिप्ली की वापसी उनकी रिकवरी पर भी निर्भर करेगी। शोल्डर इंजरी बहुत ही खतरनाक होती है। रेसलर्स को इसकी वजह से बहुत नुकसान होता है। बड़ी बात है कि इसकी दिक्कत फ्यूचर में भी सामने आती है। WWE Raw में लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो की स्टोरी अब शुरू हो गई है। दोनों की कहानी आगे जाकर बहुत मजेदार होगी। वापसी के बाद रिप्ली भी इस स्टोरी में शामिल हो सकती हैं। WWE ने जरूर कुछ जबरदस्त प्लान बनाया होगा।

दरअसल लिव मॉर्गन ने बैकस्टेज रिप्ली के ऊपर अटैक किया था। इस वजह से उनके कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद Raw के एपिसोड में आकर रिप्ली ने खुद टाइटल छोड़ने का ऐलान किया था रिया के टाइटल छोड़ने के बाद फैंस निराश हुए थे क्योंकि उनका रन जबरदस्त चल रहा था। WrestleMania 40 में उन्होंने बैकी लिंच को हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी।

WWE King and Queen of the Ring में बैकी लिंच को मिली थी हार

खैर बाद में बैटल रॉयल मैच जीतकर बैकी ने ही विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की। लिंच का टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चला। पिछले महीने सऊदी अरब में हुए King and Queen of the Ring इवेंट में बैकी ने अपना टाइटल लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड किया था। डॉमिनिक मिस्टीरियो की दखलअंदाजी की वजह से लिंच को अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। फिलहाल अब देखना होगा कि रिप्ली की इंजरी और वापसी को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now