WWE सुपरस्टार्स हो या फिर आम इंसान सभी के जीवन में लाइफ पार्टनर की बड़ी अहमियत होती है। WWE में भी कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो शादीशुदा हैं या फिर इंगेज हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं कि प्रोफेशनल रेसलिंग में स्टोरीलाइन का खास महत्व होता है।बिना स्टोरीलाइन फैंस मुकाबला देखना भी पसंद नहीं करते हैं। कई बार कंपनी सुपरस्टार्स को फेक कपल बनाकर स्टोरीलाइन बनाती है जिन्हें फैंस पसंद करते हैं। इसके अलावा कई बार ऐसा होता है जब रियल लाइफ कपल्स को स्टोरीलाइन में शामिल किया जाता है।लेकिन WWE के 3 रियल लाइफ कपल्स ऐसे भी हैं जो कभी एक साथ स्टोरीलाइन में शामिल नहीं हुए हैं।#5 WWE सुपरस्टार एरिक और साराह लोगनWWE सुपरस्टार एरिक और साराह लोगनसाराह लोगन और एरिक रियल लाइफ कपल हैं और शायद बहुत कम फैंस इस बात को जानते हैं। साल 2018 में शादी करने के बाद एरिक WWE में वाइकिंग रेडर्स का हिस्सा रहे हैं जबकि लोगन रायट स्क्वॉड का हिस्सा रही हैं। अभी तक ऐसा कोई मौका नहीं आया जब इन दोनों सुपरस्टार्स को एक स्टोरीलाइन में देखा गया हो। आपको बता दें कि एरिक जहां अभी भी WWE का हिस्सा, तो साराह लोगन को कंपनी ने कुछ समय पहले रिलीज कर दिया था। इस बात की उम्मीद कम ही है कि इस कपल को WWE में एक स्टोरीलाइन में दोबारा देखा जा सकता है।#3 शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडेHappy Easter 🐣🙏🌷 pic.twitter.com/HR62yau4DJ— Ms. WrestleMania (@MsCharlotteWWE) April 12, 2020इसमें कोई शक नहीं है कि शार्लेट फ्लेयर विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं और वो मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन भी हैं। पिछले कई सालों से कपंनी का अहम हिस्सा रहीं मिस WrestleMania वर्तमान में सुपरस्टार एंड्राडे के साथ रिलेशनशिप में हैं। कई मौको पर साथ नज़र आने वाला यह कपल अभी तक कंपनी में किसी स्टोरीलाइन में साथ नज़र नहीं आया है। आपको बता दें कि एंड्राडे इस समय WWE का हिस्सा नहीं है और वो AEW का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि फैंस अभी भी इस कपल को एक स्टोरीलाइन का हिस्सा बनते हुए देखना चाहते हैं।#1 ब्रॉक लैसनर और सेबलWWE लैजेंड ब्रॉक लैसनर और सेबलWWE के सबसे बड़े सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर और उनकी रेसलर पत्नी सेबल कंपनी में कभी किसी स्टोरीलाइन में साथ नज़र नहीं आए हैं। हालांकि UFC में सेबल जरूर लैसनर के साथ नज़र आती थी लेकिन WWE में ऐसा कभी नहीं हुआ। साल 2003-2004 में यह कपल WWE में काम करता था लेकिन इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स ने कंपनी छोड़ दी। लैसनर ने साल 2012 में वापसी की लेकिन सेबल कभी वापस नहीं आईं। लैसनर अभी भी WWE का हिस्सा हैं और WrestleMania 38 में वो आखिरी बार दिखाई दिए थे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।