3 कारण क्यों किसी विमेंस WWE Superstar को The Bloodline फैक्शन में जोड़ने का यह सबसे अच्छा समय है

Ujjaval
WWE में ब्लडलाइन फैक्शन को लेकर उत्साह अब खत्म होता जा रहा है
WWE में ब्लडलाइन फैक्शन को लेकर उत्साह अब खत्म होता जा रहा है

The Bloodline: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) को सबसे जबरदस्त फैक्शन्स में गिना जा सकता है। अभी इस ग्रुप में रोमन रेंस (Roman Reigns), सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और जिमी उसो (Jimmy Uso) मौजूद हैं। जे उसो (Jey Uso) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) काफी पहले ब्लडलाइन से अलग हो चुके हैं।

शुरुआत से फैंस चाहते हैं कि ब्लडलाइन में विमेंस स्टार की एंट्री हो। अभी किसी विमेंस रेसलर को फैक्शन में शामिल करने का सबसे अच्छा समय है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों ब्लडलाइन फैक्शन में विमेंस रेसलर को जोड़ने का यह सबसे अच्छा समय है।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns की गैरमौजूदगी में The Bloodline को मजबूत बनाने के लिए

रोमन रेंस बतौर पार्ट-टाइमर काम करते हैं। वो कम मौकों पर अपनी अपीयरेंस देते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन फैक्शन थोड़ा कमजोर नज़र आता है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि ग्रुप में पहले के मुकाबले काफी कम लोग रह गए हैं। इसी के चलते नए मेंबर को जोड़ा जाना अच्छा फैसला रह सकता है।

विमेंस सुपरस्टार को शामिल करने से कंपनी को बहुत फायदा होगा। इसका बड़ा कारण यह है कि ब्लडलाइन का दबदबा विमेंस डिवीजन में भी देखने को मिलना चाहिए। रोमन की गैरमौजूदगी में विमेंस स्टार अपने डिवीजन में प्रभावित करते हुए फैक्शन को दोबारा मजबूती प्रदान कर सकती हैं। इसी के चलते जल्द ही विमेंस रेसलर को शामिल किया जाना चाहिए।

2- The Bloodline को लेकर WWE फैंस के बीच उत्साह खत्म हो रहा है

ब्लडलाइन फैक्शन पहले काफी चर्चा का विषय रहता था लेकिन पिछले कुछ समय में साफ तौर पर इस मामले में गिरावट आई है। इसी के चलते WWE साफ तौर पर फैक्शन को दोबारा बेहतर बनाने की कोशिश करना चाहेगा। इसके लिए विमेंस रेसलर को टॉप ग्रुप में जोड़ना एक अच्छा फैसला रहेगा। नए सदस्य के शामिल होने से ब्लडलाइन दोबारा फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा।

हर कोई ग्रुप के बारे में दोबारा बात करेगा। इसके साथ ही अभी SmackDown के एपिसोड में ब्लडलाइन के अगले कदम को लेकर फैंस के बीच उतना उत्साह नहीं रहता है। विमेंस रेसलर के फैक्शन में जुड़ने से ग्रुप फ्रेश महसूस होगा और नई स्टोरीलाइंस भी शुरू हो पाएंगी। इसी के चलते फैंस दोबारा ब्लडलाइन फैक्शन को देखने का इंतजार करेंगे।

1- अभी कोई बड़ा WWE इवेंट नहीं है और नए सदस्य को बिल्ड किया जा सकेगा

दो हफ्ते पहले Survivor Series 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट का अंत हुआ। अब अगला शो Royal Rumble 2024 है और इसके आयोजन में कई हफ्ते हैं। इसके बीच WWE अलग-अलग चीज़ों को बिल्ड कर सकता है। अगर WWE किसी विमेंस स्टार को ब्लडलाइन में शामिल करने का प्लान बना रहा है, तो फिर अभी सबसे सही समय है।

ब्लडलाइन एक टॉप फैक्शन है और किसी नए सदस्य को शामिल करने के बाद उसे बिल्ड भी करना होगा। इस काम को पॉल हेमन अच्छे से कर सकते हैं। अभी आने वाले कुछ हफ्तों में कोई बड़ा इवेंट नहीं है। इसी के चलते अभी किसी विमेंस स्टार को ब्लडलाइन में जोड़कर उसे लगातार हर हफ्ते बिल्ड किया सकता है। फैक्शन में पूरी तरह पैर जमाने के लिए समय चाहिए और अभी सही मौका है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now